
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट संख्या 6E-2111 में समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी में रनवे पर दौड़ रही थी। इसी दौरान विमान से असामान्य आवाज आई और पर्याप्त थ्रस्ट न मिलने के कारण उड़ान नहीं भर सका। पायलट ने तुरंत अबेंडिंग टेक ऑफ (Abandoning Take Off) की जानकारी एटीसी को दी और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मास्टरप्लान! 2047 तक यूपी बनेगा 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने कहा कि “ईश्वर ने बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।” विमान में बैठे यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ देखी जा सकती थी। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सभी 151 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें अगली फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो की ओर से फिलहाल तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि समय रहते पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सकुशल बच गए।
यह भी पढ़ें: UP International Trade Show 2025: क्यों कहा जा रहा है इसे विकास का महाकुंभ?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।