Viksit UP 2047: उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक प्रगति की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। सैटेलाइट तकनीक से आपदा नियंत्रण, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाना और 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय।
उत्तर प्रदेश अब विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “विकसित यूपी 2047” का विजन रखते हुए प्रदेश को आने वाले 22 वर्षों में ऐसी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया है, जहाँ आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी हो और गरीबी लगभग समाप्त हो जाए। यह केवल आर्थिक प्रगति का खाका नहीं, बल्कि हर नागरिक के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का रोडमैप है।
आपदा प्रबंधन में तकनीक का नया युग
उत्तर प्रदेश सरकार इसरो के सहयोग से अपना सैटेलाइट लॉन्च कराने जा रही है, जिससे बाढ़, भूकंप और हीटवेव जैसी आपदाओं की रीयल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। यह कदम प्रदेश को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
- लखनऊ, आगरा और वाराणसी में हीट एक्शन प्लान लागू
- कानपुर और प्रयागराज में जल्द लागू होगा HAP
- 34 जिले भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील घोषित
- मॉल्स, अस्पतालों, स्कूलों और रेलवे परिसरों में मॉक ड्रिल की तैयारी
यह भी पढ़ें: UP News : हाथ में तलवार सिर पर पगड़ी, पहली बार देखिए अखिलेश यादव का सरदार लुक
गरीबी पर प्रहार : 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर
2015-16 से 2022-23 के बीच यूपी की गरीबी दर में 20.28 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत (13.57) से कहीं बेहतर है।
- करीब 6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
- स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर में बड़ा सुधार
- “सबका साथ, सबका विकास” नीति से गरीब तबकों को मिला लाभ
आर्थिक लक्ष्य : 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
राज्य सरकार ने 2047 तक यूपी की जीएसडीपी को 6 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
- वर्तमान जीएसडीपी : 353 बिलियन डॉलर
- 2030 तक लक्ष्य : 1000 बिलियन डॉलर
- 2036 तक लक्ष्य : 2000 बिलियन डॉलर
- 2047 तक लक्ष्य : 6000 बिलियन डॉलर (6 ट्रिलियन डॉलर) इस लक्ष्य को पाने के लिए प्रदेश को 16% वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखनी होगी।
2017 से पहले और अब
2017 से पहले आपदा प्रबंधन और आर्थिक प्रगति दोनों ही मोर्चों पर यूपी पिछड़ा हुआ था। पर अब तकनीक, पारदर्शिता और दक्ष प्रशासन की बदौलत प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि “विकसित यूपी केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा की मज़बूत नींव पर खड़ा होगा।”
यह भी पढ़ें: Ram Manohar Lohia Hospital Foundation Day: CM योगी ने किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
