
उत्तर प्रदेश अब विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “विकसित यूपी 2047” का विजन रखते हुए प्रदेश को आने वाले 22 वर्षों में ऐसी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया है, जहाँ आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी हो और गरीबी लगभग समाप्त हो जाए। यह केवल आर्थिक प्रगति का खाका नहीं, बल्कि हर नागरिक के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का रोडमैप है।
उत्तर प्रदेश सरकार इसरो के सहयोग से अपना सैटेलाइट लॉन्च कराने जा रही है, जिससे बाढ़, भूकंप और हीटवेव जैसी आपदाओं की रीयल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। यह कदम प्रदेश को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
यह भी पढ़ें: UP News : हाथ में तलवार सिर पर पगड़ी, पहली बार देखिए अखिलेश यादव का सरदार लुक
2015-16 से 2022-23 के बीच यूपी की गरीबी दर में 20.28 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत (13.57) से कहीं बेहतर है।
राज्य सरकार ने 2047 तक यूपी की जीएसडीपी को 6 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
2017 से पहले आपदा प्रबंधन और आर्थिक प्रगति दोनों ही मोर्चों पर यूपी पिछड़ा हुआ था। पर अब तकनीक, पारदर्शिता और दक्ष प्रशासन की बदौलत प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि “विकसित यूपी केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा की मज़बूत नींव पर खड़ा होगा।”
यह भी पढ़ें: Ram Manohar Lohia Hospital Foundation Day: CM योगी ने किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।