सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- पद्म विभूषण देकर BJP ने मुलायम सिंह का किया अपमान, जानिए क्या बोलीं डिंपल यादव

Published : Jan 26, 2023, 04:28 PM IST
LUCKNOW

सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। जिसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे नेताजी का अपमान बताया है। मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता औऱ पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। बता दें कि इससे पहसे स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की। जिसके बाद अब मौर्य ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने को अपमान बताया है। मौर्य़ ने कहा कि मुलायम सिंह भारत रत्न के योग्य हैं।

भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

उन्होंने आगे कहा कि पद्म विभूषण देकर नेताजी का मजाक बनाया जा रहा है। यह भाजपा की घटिया सोच को दिखाती है। पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा पर मैनपुरी से सपा सांसद और मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव ने भी नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की। इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर डिंपल यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि नेताजी को पद्म विभूषण मिलना अच्छी बात है, लेकिन उनको यह सम्मान काफी पहले मिल जाना चाहिए। इसी बीच उन्होंने नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी का जो कद था, उसके हिसाब से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

बीजेपी ने चला ट्रंप कार्ड

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि वह भारत सरकार से मांग करती हैं कि नेताजी को भारत रत्न दिया जाए। बता दें कि मुलायम सिंह को यूपी में पिछड़ों की राजनीति करने वाला नेता के तौर पर माना जाता था। वहीं मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने किसानों, गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिला है। हालांकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभी तक इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे भाजपा के सियासी स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

बाराबंकी: गणतंत्र दिवस पर मदरसे में तिरंगे की जगह फहराया इस्लामिक झंडा, मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट