यूपी के महोबा की अजीब घटनाः डॉ. की टेबल पर पति ने पटका 2 फीट लंबा सांप और बोला...

Published : Jul 15, 2024, 01:55 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 01:58 PM IST
snake bite Mahoba

सार

उत्तरप्रदेश के महोबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक पति ने दो फीट लंबा सांप ले जाकर डॉक्टर की टेबल पर रख दिया और कहा साहब इसने मेरी पत्नी को काटा है। वह गर्भवती है। आप उसका इलाज कीजिए।

महोबा. यूपी के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव बछेछर कला में एक 28 साल की महिला पानी भरने के लिए गई थी। तभी उसे एक सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही महिला चिल्लाई, तो पति ने सांप को पीट पीटकर मार डाला। इसके बाद सांप को हाथ में उठाकर डॉक्टर के पास ले गया। जहां उसने बताया कि इस सांप ने मेरी गर्भवती पत्नी को काटा है।

इसलिए ले गया सांप

दरअसल सांप कई प्रकार के होते हैं। सभी का जहर भी अलग अलग प्रकार का होता है। कई सांप ऐसे होते हैं। जिनके काटने के बाद इंसान की मृत्यु हो जाती है। तो कुछ सांप ऐसे भी होते हैं। जिनके काटने से सिर्फ चक्कर ही आते हैं। इंसान की मौत नहीं होती है। चूंकि डॉक्टर को ये पता चल जाए कि कितने जहरीले सांप ने काटा है। तो उन्हें भी इलाज करने में आसानी हो जाती है। इस कारण गर्भवती महिला का पति सांप को लेकर ही अस्पताल पहुंच गया था। ताकि डॉक्टर को यह पता चल जाए कि कितने जहरीले सांप ने काटा है। ताकि उनकी पत्नी का इलाज करने में डॉक्टर को आसानी हो।

यह भी पढ़ें : गाजियाबादः बलात्कार पी​ड़िता का स्कूल से काटा नाम, कहा- घर में बिठाओ, शादी कर दो

थैले में था जहरीला सांप

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जैसे ही महिला का पति सांप लेकर आया तो हर कोई हैरान रह गया। वहां मौजूद लोगों घबरा गए थे। लेकिन जब उसने बताया कि सांप को मार दिया है। सांप मरा हुआ है। तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद डॉक्टर ने सांप को देखने के साथ ही महिला का इलाज शुरू किया। महिला का नाम नीलम है। बताया जा रहा है कि महिला को काटने वाला सांप जहरीला नहीं था।

यह भी पढ़ें : 'हमें भी अपनी सेवा पानी का मौका दो, एक रात रूकने का क्या लोगी', जयपुर एयरपोर्ट की कहानी, क्रू मेंबर की जुबानी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल