UP में बड़ा हादसा: 22 लोगों की मौत-कई का पता नहीं..तालाब में पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली

Published : Feb 24, 2024, 01:59 PM ISTUpdated : Feb 24, 2024, 02:19 PM IST
kasganj

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।  

कासगंज. उत्तर प्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर सामन आई है। यहां शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। तालाब में गिरे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाताया है।

कासगंज हादसे में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

हादसा इतना भयानक था कि लोगों को संभलने का मौक भी नहीं मिला और वह तलाब में समा गए। बताया जाता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कई लोग अभी नहीं मिले हैं, जिनके शव बरामद हुए हैं उनकी पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। दुखद बात यह है कि सभी मृतक एक ही जगह जैथरा गांव के निवासी हैं। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

सीएम योगी हादसे पर बनाए हुए हैं नजर

सीएम योगी हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट करते हुए कहा-जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

किस वजह हुआ कासगंज में यह एक्सीडेंट

हादसा स्थल पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। बताया जाता है कि टैक्टर में सवारी ज्यादा थी और स्पीड भी...लेकिन ड्राइवर ने निंयत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतर कर तालाब में जा गिरे। यह हादसा कासगंज के रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हुआ है। ट्रॉली में सवार लोग आज माघी पूर्णिमा के मौके पर कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान