12 किलोमीटर तक शव को घसीटती रही कार, लोथड़ा बना शरीर, बचा था सिर्फ चेहरा

Published : Feb 07, 2023, 01:08 PM IST
Mathura accident

सार

यूपी के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार शव को तकरीबन 12 किलोमीटर तक घसीटती रही। टोलकर्मियों के द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले का पता लग सका।

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को तड़के एक शव को कार तकरीबन 12 किलोमीटर तक घसीट लाई। हैरान करने वाली बात है कि इस बीच चालक को पता ही नहीं लगा कि वह शव को घसीट रहा है। मांट टोल पर गाड़ी के रुकने पर कर्मचारियों की नजर कार के नीचे फंसे शव पर गई। यहां तक पहुंचने के दौरान मरने वाले का सिर्फ चेहरा ही बचा था। बाकी शरीर के लोथड़े बन चुके थे।

कार के नीचे फंसा था शव, टोल गेट पर लगा पता

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन तीन बजे स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली निवासी महिला और पुरुष आगरा से दिल्ली वापस जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी के नीचे शव फंसने और उसे घसीटने का यह मामला सामने आया। रिपोर्टसट के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 पर कार के नीचे शव फंस गया। इस बारे में चालक को जानकारी ही नहीं हुई। वह बड़े आराम से कार को लेकर माइल स्टोन 94 स्थित मांट टोल तक लेकर पहुंच गया। शव कार के पिछले हिस्से में घिसटते हुए वहां तक चला आया। टोल पर कार रुकने के बाद कर्मचारी की नजर शव पर पड़ी।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी से फोर्स भी वहां पर आ गई। इसके बाद शव को कार से निकाला जा सका। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल माइल स्टोन 106 पर मरने वाले के जूते भी बरामद हुए हैं। पुलिस के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा यहीं पर हुआ होगा। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस बीच पुलिस ने आसपास के थानों से भी संपर्क किया है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कार चालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। शव की शिनाख्त होते ही मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी जाएगी।

फिरोजाबाद: सड़क हादसे में हुई मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर की भी हालत गंभीर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो'... सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का सबसे बड़ा बयान
Gas Cylinder Price UP: आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत कई शहरों में नए रेट लागू!