मेरठ: रेप के बाद पंचायत में हुआ निकाह का फैसला, शादी से ठीक पहले गायब हो गया दूल्हा

Published : Apr 12, 2023, 03:41 PM IST
rape

सार

मेरठ में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पंचायत के फैसले के बाद युवक निकाह के लिए राजी हुआ लेकिन वह ऐन वक्त पर फरार हो गया।

मेरठ: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक उस युवती के साथ 5 माह से बातचीत कर रहा था और 15 दिन पहले ही उसने शादी के बहाने से उसे घर बुलाया था। युवती ने खुद के साथ हुई रेप की घटना को लेकर घर पहुंचने के बाद मां की जानकारी दी। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। इसी बीच दोनों पक्षों में पंचायत के बाद 8 अप्रैल को दोनों का निकाह किए जाने की बात तय हुई।

निकाह से ठीक पहले दहेज में गाड़ी की हुई मांग

आपको बता दें कि तकरीबन एक सप्ताह पहले लड़के के परिजन की ओर से 11 अप्रैल को निकाह की बात कही। इस दौरान लड़की के पक्ष में तैयारी की जा रही थी। मंगलवार को दूल्हा, उसका पिता और चार-पांच लोग लड़की के घर पहुंचे। युवती के पक्ष का कहना है कि लड़के के घरवालों ने दहेज में बाइक की मांग की। इसको लेकर वहां पर हंगामा शुरू हो गया। मामले की बात बढ़ने पर युवक और उसके परिजन भी वहां से भाग निकलते हैं। परिजन का आरोप है कि दहेज की बात न मानने पर ही लड़के के घरवाले वहां से भाग निकले हैं।

युवती की तबीयत में सुधार के बाद थाने में की गई शिकायत

जब लड़की को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने घर में ही रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। युवती की तबीयत में सुधार होने के बाद परिजन उसे लेकर लिसाड़ी गेट थाने पर पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी के द्वारा जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर वरुण गांधी भी हुए भावुक, कहा- खास है कहानी, वापस लौटा दीजिए मित्र

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कातिल हसीना, नागिन सा डंक और ₹20 लाख...मेरठ पुलिस ने कैसे सुलझाई पति के हत्या की गुत्थी?
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल