सलमान खान की गजब फैन: बजरंगी भाई जान देख खुद को 'मुन्नी' समझ बैठी थी ये लड़की

Published : Sep 27, 2023, 10:15 AM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 04:05 PM IST
Meerut Bushra aka Hayat Bi high profile drama

सार

यहां GRP के पास पहुंची 17 साल की लड़की के नाटक का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला निकला। खुद को पाकिस्तान की हयात बी बताने वाली 17 साल की लड़की मेरठ की बुशरा निकली थी। लड़की को 26 सितंबर की देर रात उसके मां-बाप को सौंप दिया गया। 

मुरादाबाद. यहां GRP के पास पहुंची 17 साल की लड़की के नाटक का चौंकाने वाला क्लाइमेक्स हुआ है। खुद को पाकिस्तान की हयात बी बताने वाली 17 साल की लड़की मेरठ की बुशरा निकली थी। लड़की के पाकिस्तानी कनेक्शन की भनक लगने पर ATS सहित खुफिया विभाग एक्टिव हुआ। इन्वेस्टिगेशन शुरू हुआ, लेकिन कहानी कुछ और निकली। लड़की को 26 सितंबर की देर रात उसके मां-बाप को सौंप दिया गया।

मेरठ की लड़की का सलमान खान की बजरंगी भाई जान फिल्म से कनेक्शन, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. देहरादून में 24 सितंबर को मिली बुशरा बी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वो सुधबुध खोकर मेरठ से मुरादाबाद पहुंच गई थी। एक युवक ने जब उसे लावारिश घूमते देखा, तो वो उसे GRP के पास ले गया।

2. जीआरपी के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और 8 दिन पहले ही भारत पहुंची है। वो अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान से आई है। यह सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए थे।

3. मेरठ के गुदड़ी बाजार की बुशरा बी को निखिल शर्मा नामक युवक पुलिस के पास लेकर पहुंचा था। बुशरा उसे देहरादून में मिली थी। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने पर ATS, स्पेशल ब्रांच सहित खुफिया विभाग एक्टिव हुआ था।

4. GRP इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि आधी रात उसके पिता हारुन, भाई अफगान और मामा उसे लेने थाने पहुंचे थे।

5.GRP इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की ATS को पूछताछ के दौरान लगातार बजरंगी भाई जान की कहानी सुना रही थी।

6. माना जा रहा है कि बजरंगी भाई जान फिल्म देखकर लड़की के दिमाग में कोई सुरूर चढ़ा और वो घर से भाग निकली।

7. लड़की की कहानी मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि पुलिस ने लड़की की कहानियों की पड़ताल की, तो सच सामने आ गया।

8. परिजनों ने बताया कि बुशरा की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जब वो घर से गायब हुई, तब उन्होंने उसकी मिसिंग रिपोर्ट मेरठ कोतवाली में दर्ज कराई थी।

9. बुशरा को GRP थाने तक लाने वाले निखिल शर्मा एक NGOचलाते हैं। लड़की ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि उसका बैग चोरी हो गया है, जिसमें पासपोर्ट, वीजा था।

10. जांच में पता चला कि बुशरा पहले भी तीन-चार बार घर छोड़ चुकी है। बुशरा ने बताया था कि वो मुंबई जाने निकली थी। लेकिन सामान चोरी हो जाने से परेशान है।

यह भी पढ़ें

असली मां-बाप को ढूंढ़ने 8000km दूर अमेरिका से इंडिया पहुंची ये लड़की

लखनऊ श्रेष्ठ तिवारी सुसाइड:ऐसा क्या चुभ गया कि Girl Friend को अपनी मौत का लाइव वीडियो दिखा दिया?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए