बुलंदशहर में रेप के बाद नाबालिग की हत्या, आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published : Apr 24, 2023, 10:00 AM IST
dead body

सार

यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया और नाबालिग को मौत के घाट भी उतार दिया। मामले में पड़ताल की जा रही है।

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से 26 साल के युवक के द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेप के बाद नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी के घर पर मृत मिली नाबालिग

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी है और पीड़िता का पड़ोसी है। मामले को लेकर अनूपनगर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अन्विता उपाध्याय के अनुसार घटना बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद में शाम तकरीबन साढ़े चार बजे हुई। लड़की लापता होने से पहले घर के बाहर खेल रही थी। सर्किल ऑफिसर के अनुसार काफी देर तक नाबालिग के बारे में कई घंटे पूछताछ के बाद भी उसका पता न लगने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरूर कर दी। जैसे ही वह पड़ोसी के घर पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत पाया। इस बीच 26 साल का आरोपी नशे की हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार

इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों की नाराजगी भी सामने आई। मामले में पुलिस आगे की पड़ताल में जुटी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी। इस बीच आरोपित से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही एक्शन लिया जाएगा।

गाजियाबाद: किराए पर गद्दे लेने आए युवक ने 7 साल की मासूम से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दुकानदार को भी पीटा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

17 KM का नया एक्सप्रेस-वे तैयार… बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सीधी कनेक्टिविटी
Today Weather in Lucknow: लखनऊ, आगरा, कानपुर और नोएडा में आज बारिश-तूफान का कॉम्बो, पढ़ें यूपी मौसम अपडेट