
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की ताकत अब गांव-गांव तक नई कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का जो मजबूत आधार दिया है, उसी का परिणाम है जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह की अनोखी सफलता। कभी सीमित साधनों के बीच जीवन यापन करने वाली मीरा आज मत्स्य पालन के जरिए न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार चुकी हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा की नई राह खोल चुकी हैं।
मीरा सिंह ने वर्ष 2020-21 में एक एकड़ भूमि से मत्स्य पालन की शुरुआत की। योगी सरकार की नीली क्रांति योजना और मिशन शक्ति के तहत मिले 15 लाख रुपये के अनुदान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण ने उनके सपनों को पंख दिए। आज मीरा 25 एकड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन कर रही हैं और 1400 कुंतल वार्षिक उत्पादन हासिल कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: 23 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा, यूपी की राजनीति में आएगा ब्लॉकबस्टर बदलाव?
आज मीरा का फार्म 10 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है। उनके तालाबों से पैदा हुई मछलियां आसपास के गांवों और बाजारों तक पहुंच रही हैं। 1250 कुंतल पंगेशियस, 60-60 कुंतल रोहू और भाकुर, और 30 कुंतल मृगल का उत्पादन कर मीरा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।
मीरा कहती हैं- "सरकार की योजनाओं ने हमें न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया। आज हम सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी रहे हैं। मैं चाहती हूं कि हर महिला अपनी मेहनत से आगे बढ़े।" मिशन शक्ति ने महिलाओं को आत्मरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता दोनों के प्रति जागरूक किया है। मीरा अब अन्य ग्रामीण महिलाओं को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन की नई पीढ़ी तैयार कर रही हैं।
मीरा सिंह की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस बदलाव का प्रतीक है, जो उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज में आ रहा है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और मेहनत से महिलाएं भी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Azam Khan Release: आज़म खान की रिहाई पर Akhilesh Yadav का पहला रिएक्शन, कह दी बड़ी बात!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।