
Azam Khan Released : उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और समाजवादी पार्टी लीडर आजम खान 23 महीने जेल में बंद होने के बाद आज 23 सिंतबर को सीतापुर जेल से रिहा हो गए हं। उन्हें लेने के लिए उनके दोनों बेटे लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वह जेल के अंदर से ही कार में बैठकर बाहर निकले। उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। वह अपने पैतृक घर रामपुर जा रहे हैं। उनके साथ 100 गाड़ियों का काफिला है।
दरअसल, आजम खान को दो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा होने के बाद दोबरा 18 अक्टूबर 2023 को जेल जाना पड़ा था। आजम खान के बाहर आने से एक तरफ सपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला सीतापुर से रामपुर जा रहा है। लेकिन सबसे मन में एक सवाल है कि आजम खान आखिर कितने दिनों तक जेल से बाहर रह पाएंगे। क्योंकि उनके खिलाफ दायर कई मामलों को लेकर अभी फैसला नहीं आया है। 19 मामले सेशन कोर्ट में पेंडिंग हैं तो वहीं तीन मामले जिला अदालत में हैं।
बता दें कि आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 93 मुकदमे तो सिर्फ रामपुर में दर्ज हैं। सारे केस आजम पर यूपी में योगी सरकार आने के बाद दर्ज किए गए हैं। 12 मामलों में फैसला आ चुका है, जिसमें कुछ ही केस में उनको सजा हुई है। बाकी में वह बरी कर दिए गए। हालांकि अभी उनके खिलाफ 80 से ज्यादा मुकदमे पेंडिंग हैं।
यह भी पढ़ें-23 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा, यूपी की राजनीति में आएगा ब्लॉकबस्टर बदलाव?
यह भी पढ़ें-Azam Khan Release: आज़म खान की रिहाई पर Akhilesh Yadav का पहला रिएक्शन, कह दी बड़ी बात!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।