ऑस्कर विनर 'स्माइल पिंकी' फेम लड़की के मिर्जापुर घर पर क्यों चलने जा रहा बुलडोजर?

Published : Sep 30, 2023, 08:41 AM ISTUpdated : Sep 30, 2023, 08:51 AM IST
Mirzapur latest news Oscar winning Smile Pinki fame house gets demolition notice

सार

मिर्ज़ापुर में पिंकी सोनकर का घर तोड़ने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। पिंकी को 2008 की ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'स्माइल पिंकी' से दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली थी। यह डॉक्यूमेंट्री इनकी ही लाइफ पर बेस्ड थी।

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पिंकी सोनकर का घर तोड़ने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। पिंकी को 2008 की ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'स्माइल पिंकी' से दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली थी। यह डॉक्यूमेंट्री इनकी ही लाइफ पर बेस्ड थी। नोटिस में दावा किया गया है कि जिस जमीन पर पिंकी और कुछ अन्य ग्रामीणों के घर बने हैं, वह वन विभाग की है।

स्माइल पिंकी फेम लड़की का घर तोड़ने का नोटिस क्यों?

पिंकी के अलावा उनके गांव में रहने वाले 30 से अधिक लोगों को तोड़फोड़ का नोटिस दिया गया है। वन अधिकारियों ने उनके घरों को अवैध कब्जा बताकर ये नोटिस जारी किया है। पिंकी मिर्जापुर जिले के रामपुर ढाबी गांव की रहने वाली हैं। नोटिस मिलने के बाद पिंकी और अन्य गांववालों में डर बैठ गया है।

पिंकी और उनके पिता राजेंद्र सोनकर ने मीडिया से कहा कि जब घर बन रहे थे, तब गांववालों को यह नहीं बताया गया कि जमीन वन विभाग की है।

वहीं, नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि पिंकी सोनकर की डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर पुरस्कार मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने ही उन्हें जमीन की पेशकश की थी।

स्माइल पिंकी के घर से जुड़ा विवाद, कलेक्टर ने क्या कहा?

गांववालों की तरह से कानूनी पैरवी कर रहे वकील अनिल पाल ने बताया कि गांववालों को नहीं पता था कि यह किस तरह की जमीन है? उन्होंने दावा किया कि पिंकी के घर के लिए नींव खुद वन विभाग की पहल पर डाली गई थी, अब वे इसे अवैध कब्जा बता रहे हैं।

गांववालों को ये नोटिस 21 सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें निवासियों को 26 सितंबर तक अपने घर खाली करने के लिए कहा गया था। हालांकि अभी सारे गांववाले वहीं डंटे हैं।

मिर्जापुर की कलेक्टर प्रियंका निरंजन के मुताबिक, ध्वस्तीकरण नोटिस पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि समस्या का लॉजिकल और फेयर समाधान किया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होगी। राजस्व और वन विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

बता दें कि पिंकी लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'स्माइल पिंकी' ने अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर 2009 में डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट) कैटेगरी में विनर रही थी। इसमें एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से अपने कटे होंठ को ठीक करने के लिए सर्जरी कराने तक पिंकी की यात्रा को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें

Amroha reels controversy: टीचर्स को चढ़ा रील्स का नशा, लाइक-शेयर और सब्सक्राइब न करने पर बच्चों को पीटने की धमकी

Heeba Birth Certificate:क्यों चर्चा में हैं नसीरुद्दीन शाह की बेटी?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर