Mission Shakti 5.0: उत्तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के तहत सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता

Published : Sep 25, 2025, 09:33 AM IST
mission shakti 5 women empowerment up cm yogi adityanath

सार

Mission Shakti 5.0: CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में मिशन शक्ति 5.0 महिला सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा में नई क्रांति ला रहा है। हेल्प डेस्क, महिला बीट, बाइक रैली और योजनाओं से महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और जागरूकता के क्षेत्र में योजनाओं ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियों ने महिलाओं को न केवल आर्थिक स्वावलंबन दिया है, बल्कि सुरक्षा और सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर सभी विभाग प्रतिदिन अलग-अलग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है” और अब कोई बेटी अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ेगी।

महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं:

  • प्रदेश के सभी 1,647 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित।
  • बीते वर्ष 6,48,664 शिकायतें दर्ज, जिनमें से 6,47,095 का निस्तारण।
  • वीमेन पावर लाइन-1090 को और सशक्त बनाया गया। जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक 7.75 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, जिनमें से 99% मामलों का समाधान हुआ।

ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा का दायरा

सरकार ने महिला सुरक्षा को केवल शहरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि गांव-गांव तक विशेष इंतजाम किए:

  • 9,172 महिला बीटों का गठन।
  • 19,839 महिला पुलिस अधिकारी तैनात।
  • एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 1.18 करोड़ से अधिक चेकिंग की और 33 हजार से अधिक गिरफ्तारियां कीं।
  • महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई से अब तक 12 अपराधियों को मृत्युदंड और 987 को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई।
  • आईटीएसएसओ पोर्टल के अनुसार, 98.80% निस्तारण दर के साथ यूपी देश में पहले स्थान पर है।

मिशन शक्ति केंद्रों की व्यवस्था

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्रों में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 3 से 5 वर्षों तक होगी। इनमें 50% महिलाएं होंगी। केंद्रों में अलग कक्ष, कंप्यूटर, स्टेशनरी, महिला शौचालय और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

सुरक्षा और सम्मान की बाइक रैली

सीएम योगी के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। “सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार” जैसे नारों से सड़कें गूंज उठीं। आमजन ने तालियों और पुष्पवर्षा से इस रैली का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी 1,663 थानों में मिशन शक्ति केंद्र की शुरुआत की और महिलाओं से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं:

  • 57,000 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग कॉरेस्पॉडेंट (BC) सखी योजना।
  • अब तक 49,376 बीसी सखियों का प्रमाणीकरण। इनमें से 40 हजार महिलाएं 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित कर चुकी हैं।
  • राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से 95 लाख से अधिक महिलाएं 8.73 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं।
  • लखपति महिला योजना के तहत अब तक 31 लाख से अधिक महिलाओं का चिन्हांकन, जिनमें 2 लाख लखपति श्रेणी में।

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 60 लाख माताओं को आर्थिक मदद।
  • पोषण अभियान से बच्चों में एनीमिया और डायरिया की रोकथाम।
  • रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष से 7,105 महिलाओं और बालिकाओं को सहायता।

शिक्षा में बेटियों को नई उड़ान

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 25.96 लाख बेटियों को लाभ। सहायता राशि अब 25,000 रुपये।
  • स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा।
  • मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से सम्मान।

निर्धन परिवारों के लिए सामूहिक विवाह योजना

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक 4.67 लाख जोड़ों का विवाह सम्पन्न।
  • प्रत्येक जोड़े को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना से 36.75 लाख महिलाएं लाभान्वित।

महिलाओं को स्वामित्व और सामाजिक अधिकार

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 1.86 करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन।
  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से 1.10 करोड़ परिवारों को घरौनी का मालिकाना हक, जिनमें अधिकतर प्रमाणपत्र महिलाओं के नाम पर।
  • पौत्री, भतीजी और भांजी को राजस्व संहिता में भौमिक अधिकार।
  • मुस्लिम महिलाओं को बिना महरम हज यात्रा की सुविधा।
  • महिला श्रमबल भागीदारी 2017 के 13.5% से बढ़कर 2024 में 34.5%।

नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि “सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का आधार है।” मिशन शक्ति 5.0 और इससे जुड़ी योजनाओं ने इस संकल्प को धरातल पर उतारा है। आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं न केवल सुरक्षित महसूस कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: 6 लाख लोगों ने दिए सुझाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी सेक्टर पर जोर

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: निवेश, संस्कृति और नवाचार का संगम, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल