मैनपुरी में दिल दहलाने वाला हत्याकांड: किसी मजाक से सनके युवक ने सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काट डाला

Published : Jun 24, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : Jun 24, 2023, 11:18 AM IST
Murder of 5 people of the same family in Mainpuri Uttar Pradesh

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही फैमिली के 6 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी। घटना वाले दिन उसका छोटा भाई छत पर सुहागरात मना रहा था।

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही फैमिली के 6 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी, जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें से पत्नी की भी मौत हो गई। इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन आरोपी के छोटे भाई की बारात घर लौटी थी। आरोपी ने नव दम्पती को भी नहीं छोड़ा। इसके पीछे आरोपी के साथ कोई भद्दा मजाक होना माना जा रहा है।

यूपी के मैनपुरी में एक ही फैमिली के 6 लोगों की हत्या

यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी (एसडीजी) प्रशांत कुमार ने मैनपुरी एसपी से मामले की डिटेल्स मांगी है। प्रशांत कुमार के मुताबिक आरोपी सोहवीर यादव ने शुक्रवार(23 जून) की देर रात अपने दो भाइयों, एक भाभी, जीजा और एक अन्य सदस्य के अलावा पत्नी को फरसे से काटकर मार डाला। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे। माना जा रहा है कि उसने सबको कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर सबको बेहोश किया था। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा-सा पसर गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पड़ोसियों और परिवार के दूसरे अन्य लोगों से जानकारी ले रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे पारिवारिक कलह एक बड़ी वजह हो सकती है।

मैनपुरी फैमिली मर्डर से जुड़े कुछ तथ्य

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी सुभाष यादव का आरोपी बेटा सोहवीर यादव नोएडा में रहता है। वो वहां कंप्यूटर सेंटर चलाता है। गुरुवार को सुभाष यादव के छोटे बेटे सोनू की बारात गई थी। सोहवीर भाई की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार को बारात इटावा से लौटी थी।

रात को घर में भोज कार्यक्रम रखा गया था। रात करीब 11 बजे तक घर में नाच-गाना होता रहा। इसके बाद सब सोने चले गए। नव दम्पती भी छत पर सो रहे थे। आरोपी का छोटा भाई भुल्लन, फिरोजाबाद निवासी उसका दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ नीचे सो रहे थे। तभी आरोपी ने इस घटना का अंजाम दिया।

मैनपुरी फैमिली मर्डर मिस्ट्री: छोटे भाई और उसकी दुल्हन को भी नहीं छोड़ा

सोनवीर ने अपने छोटे भाई सोनू और उसकी दुल्हन को भी नहीं छोड़ा और उन्हें मार डाला। उसने अपनी पत्नी डॉली और पिता सुभाष चंद्र पर भी हमला किया, जो गंभीर हैं। इसमें से पत्नी की भी मौत हो गई। जब परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वो घर के पीछे भाग गया। वहां उसने अपने सिर पर गोली मार ली। माना जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर आरोपी सनक उठा था। हैरानी की बात यह है आरोपी शांत स्वभाव का माना जाता रहा है। उसका पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें

रांची 2016 सामूहिक मर्डर-सुसाइड केस: बहू के टॉर्चर से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने किया था सुसाइड, 7 साल बाद हुआ शॉकिंग खुलासा

Hyderabad Shocking Crime: 22 साल की भतीजी से हुआ चाचा को प्यार, बात नहीं बनी, तो हॉस्टल से उठाकर गला काट छोड़ दिया

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ