तेलंगाना के हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 22 वर्षीय लड़की को एक 27 साल के शख्स ने कथित तौर पर लव प्रपोजल ठुकराने पर चाकू मार दिया। घटना पुप्पलगुडा इलाके में हुई। आरोपी लड़की का चाचा लगता है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 22 वर्षीय लड़की को एक 27 साल के शख्स ने कथित तौर पर लव प्रपोजल ठुकराने पर चाकू मार दिया। घटना पुप्पलगुडा इलाके में हुई। आरोपी लड़की का चाचा लगता है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैदराबाद में वन साइड लव और क्राइम, लड़की पर चाकू से हमला

पुलिस ने 21 जून का बताया कि फूड डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करने वाले आरोपी ने मंगलवार(20 जून) की रात महिला से बात करने के बहाने उसे टूव्हीलर से उसके हॉस्टल से उठा लिया और एक होटल के पास ले गया था। जब वे बात कर रहे थे, तब आरोपी ने उसके साथ रिलेशन बनाने में रुचि दिखाई, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इससे आरोपी बौखला गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को लड़की चाचा कहती है। आरोपी ने उसका गला काटकर छोड़ दिया था। उसे बार-बार चाकू मारे गए। लड़की गाचीबोवली इलाके में एक हॉस्टल में रहती है। वो आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के पुप्पलागुडा की रहने वाली है।

हैदराबाद में लड़की पर चाकू से हमला

पुलिस ने कहा कि आरोपी को शक था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करती है। इससे गुस्सा होकर उसने अपने बैग से प्लांट कटर निकाला और उस पर वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला की गर्दन, गाल और हाथों पर गहरे जख्म हुए हैं। हालांकि महिला ने बहादुरी से हमलावर का मुकाबला किया। महिला जैसे-तैसे बहते खून को रोकने में सफल रही। वहां गश्त पर गई एक पुलिस टीम ने महिला को खून से लथपथ देखा और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया गया कि मंगलवार को आरोपी लड़की के हॉस्टल गया और उसे पुप्पलागुडा में टी-ग्रिल होटल के पास एक जगह पर ले गया। उसने उसके सामने दोबारा प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

लड़की ने पुलिस को बताया, “मैंने कभी उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया लेकिन वो पीछे पड़ा रहा। मैंने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया था।"

पुलिस को रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं पर हमला करने वाले गणेश को पकड़ लिया। उसकी गर्दन, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। उसका गला काटा गया था।

यह भी पढ़ें

भाभी को मायके छोड़ने निकला था देवर, चेहरे के दो टुकड़े मिले, एक वीडियो कॉल से सामने आई बिहार की Shocking Love Story

चलती बाइक पर 'लव कपल' का डर्टी रोमांस, गाजियाबाद के वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा, Watch Video