मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का बवाल, कार का बना दिया कबाड़, देखें वीडियो

Published : Jul 22, 2024, 08:59 AM IST
kanwar yatra1

सार

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का दिखा रौद्र रूप। एक कार ड्राइवर को कांवड़ तोड़ने के आरोप में जमकर पीटा। इसके अलावा कार को भी तहस नहस कर दिया। पुलिस ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों ने उन्हें भी नहीं बक्शा।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का बवाल। सोमवार (22 जुलाई) से सावन की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर से ऐसा वीडियो सामने आया है, जो परेशान करने वाला है। बीते रात कुछ कांवडियों ने गुस्से में आकर कार में तोड़फोड़ की। कांवडियों ने आरोप लगाया कि उनके कांवड़ को तोड़कर एक स्विफ्ट कार वाला भागा रहा था। तभी सबक सिखाने के लिए कार में सवार लोगों को जमकर कूटा और गाड़ी भी बर्बाद कर दी। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर दिख रहा है कि कैसे कांवडियों ने सड़क के किनारे बवाल काटा है। हद तो तब पार हो गई, जब वो पुलिस वालों के सामने भी नहीं रुके और लगातार तोड़फोड़ जारी रखा।

मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में की घटना में चालक के साथ भी मारपीट की। ड्राइवर ने जान बचाने की कोशिश की। इसके लिए वो पास में मौजूद ढाबे में घुस गया, लेकिन गुस्साए लोगों ने वहां भी मारपीट की। पीड़ित आदमी को बचाने के लिए पुलिस और ढाबे वाले ने भी प्रयास किया। हालांकि, कांवडियों ने पुलिस व ढाबा कर्मियों को नहीं बक्शा और उनके साथ धक्का मुक्की की।

 

 

मुजफ्फरनगर घटना की जांच कर रही पुलिस

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। मौके पर सीओ सदर राजू कुमार साव व इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी भी मौजूद थे। उन्होंने मामले को शांत कराने की कोशिश की। किसी तरह से घायल चालक को बचाया और थाने भेज दिया। उधर कार को क्रेन की मदद से थाने पहुंचवाया। सीओ सदर राजू कुमार ने कहा-'' सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। हमें इस संबंध में किसी भी कांवड़ की टूटने की जानकारी नहीं मिली है।"

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दुकानदार-ठेले वालों को क्या आदेश दिया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर