झांसी हॉस्पिटल में मौत का तांडव: बच्चों के शव लेकर दौड़ते लोग, देखकर कांपा कलेजा

Published : Nov 16, 2024, 07:25 AM ISTUpdated : Nov 16, 2024, 07:26 AM IST
Jhansi hospital Fire

सार

झांसी मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में भीषण आग, 10 नवजात बच्चों की मौत, 16 गंभीर रूप से झुलसे। हादसे के बाद अस्पताल में कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को आग लग गई। आग हॉस्पिटल के NICU (Neonatal intensive care unit) में लगी। यहां नवजात बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। आग जिस समय लगी वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि 10 बच्चे जिंदा जल गए। 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मारे गए नवजात बच्चों के शव जलकर काले पड़ गए थे। सोशल मीडिया पर घटना के बाद के कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में दो लोग बच्चों के शव लेकर दौड़ते दिख रहे हैं। यह इतना विभत्स है कि देखने वालों का कलेजा कांप जाए।

हादसे की आंखों देखी- महिला बोली 15 बच्चे जले हुए निकाले

हादसे के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। मारे गए बच्चों के परिजन चीख-पुकार करने लगे। एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे की मौत हुई है। संजना नाम की एक महिला ने बताया कि मैं मरीज के साथ थी। बच्चों के वार्ड में आग लग गई। मैंने देखा कि 15 बच्चे जले हुए निकाले गए। मैं जिस बच्चे के इलाज के लिए यहां आई थी वह नहीं मिल रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पीड़ितों की आर्थिक मदद करेंगे

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "फरवरी में इस अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी अस्पताल में 16 बच्चे हैं। 4 बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया है। 10 बच्चों की मौत हुई है। उनमें से 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान हो गई है। 3 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान की कोशिश की जा रही है। छह परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। हम उनके घर के पते पर संपर्क कर रहे हैं। पीड़ितों की पूरी आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार इनके साथ है। हर स्थिति में हम पीड़ितों के साथ हैं।"

यह भी पढ़ें- झांसी: शॉर्ट सर्किट ने अस्पताल को बनाया श्मशान, जिंदा जल गए 10 बच्चे, 16 घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ