नई नवेली दुल्हन रात में गई बाथरूम, देर हुई तो पीछे से पहुंचे घरवाले, देखकर रह गए दंग

Published : Apr 29, 2024, 04:20 PM IST
dulhan

सार

यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक 23 साल की नई नवेली दुल्हन की अचानक बाथरूम में मौत हो गई। उसकी मौत रहस्य बनकर रह गई। क्योंकि उसे कोई बीमारी भी नहीं थी।

झांसी. उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में 23 साल की एक लड़की की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह मायके भी आ गई। लेकिन एक दिन रात को उठकर अचानक बाथरूम में गई। तो काफी देर तक वापस नहीं लौटी, ऐसे में पीछे से घरवाले भी देखने के लिए पहुंचे। तो हैरान रह गए। क्योंकि दुल्हन पानी में ड्रम में पड़ी थी, आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी के झांसी का मामला

दुल्हन का नाम ममता कुशवाहा बताया जा रहा है, उनके पिता का नाम सुरेंद्र कुशवाहा निवासी निवाड़ी मध्यप्रदेश है। 23 साल की लड़की की शादी यूपी के झांसी में बरूआसागर थानांतर्गत ग्राम घसरपुरा में हुई थी। शादी के चार दिन बाद जब लड़की अपने मायके गई तो वहां बाथरूम के रखे एक पानी के ड्रम में उसकी लाश मिली।

मायके और ससुराल वाले हैरान

दुल्हन के माता पिता ने बताया कि 23 अप्रैल को ममता की शादी धूमधाम से हुई थी। 24 अप्रैल को विदाई के बाद वह अपनी ससुराल झांसी यूपी चली गई थी। जहां से पता चला कि वह खाना कम खा पी रही है। इस कारण उसकी झाड़ फूंक करवाई। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद 27 अप्रैल की रात वह बाथरूम में गई तो वहां से बाहर नहीं निकली। इसके बाद घरवालों ने देखा तो पानी के ड्रम में उसकी लाश पड़ी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।

रहस्य बन गई दुल्हन की मौत

लड़की को कोई बीमारी नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत रहस्य बन कर रह गई है। ससुराल और मायके वाले ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस कारण से उसकी मौत हो गई है। बाथरूम में शव मिलने के बाद पुलिस ने दुल्हन का शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसका विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी

बताया जा रहा है कि दुल्हन की हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसकी मौत हो गई। जबकि शादी की कई रस्में भी होना बाकी थी। वह चौथी पर अपने ससुराल से झांसी स्थित मायके आई थी। तभी ये हादसा हो गया।

कहीं हत्या तो नहीं

चूंकि लड़की पानी के ड्रम में मिली है। ऐसे में शंका भी हो रही है कि आखिर वह पानी के ड्रम में कैसे गिरी। कहीं किसी ने उसकी हत्या तो नहीं कर दी। हालांकि ये सवाल तब तक सवाल ही रहेगा, जब तक की विसरा रिपोर्ट नहीं आ जाती। अब विसरा रिपोर्ट आने पर ही दुल्हन की मौत का खुलासा होगा।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब