UP NIA raid: क्या है BHU के विवादित छात्र संगठन 'भगत सिह स्टूडेंट मोर्चा' का नक्सलियों से कनेक्शन?

Published : Sep 06, 2023, 12:45 PM ISTUpdated : Sep 06, 2023, 12:46 PM IST
NIA raid in UP

सार

'नक्सली फंडिंग' मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 5 सितंबर को यूपी में आठ स्थानों पर छापेमारी की थी। NIA ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्र संगठन भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा (BSM/BCM) के दफ्तर पर भी रेड की थी।  

लखनऊ. 'नक्सली फंडिंग' मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 5 सितंबर को यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आज़मगढ़ और देवरिया जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की थी। NIA ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्र संगठन भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा (BSM/BCM) के दफ्तर पर भी रेड की थी। इस संगठन का कनेक्शन बिहार-झारखंड के नक्सलियों से सामने आया है। यहां दो लड़कियों से कड़ी पूछताछ की गई।

नक्सली फंडिंग केस: एनआईए की यूपी में छापेमारी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.NIA की जांच में सामने आया है कि BSM सिर्फ छात्रों के लिए आंदोलन भर नहीं चलाता, बल्कि इसका कनेक्शन बिहार और झारखंड के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से भी जुड़ा है। इसे नक्सली मूवमेंट माना जाता है।

2.यूपी के अलावा बिहार-झारखंड से आई NIA की टीम ने छापामार कार्रवाई के बाद BHU-BSM की प्रेसिडेंट और छात्रा आकांक्षा आजाद और सह सचिव सिद्धि से पूछताछ की। आकांक्षा झारखंड और सिद्धि बनारस से है।

3.BSM मेंबर्स का कहना है कि बिहार में अरेस्ट हुए कैमूर मुक्ति मोर्चा के रोहित(तस्वीर) और फरार विनोद शंकर के साथ कनेक्शन के शक में आकांक्षा और सिद्धि को पकड़ा गया है। रोहित-विनोद BHU के स्टूडेंट रहे हैं।

4. तैमूर मुक्ति मोर्चा आदिवासियों को उकसाकर बिहार के भभुआ जिले में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व का विरोध कर रहा है। टाइगर रिजर्व औरंगाबाद से लेकर तैमूर तक करीब 1300 वर्ग किमी एरिया में बनाया जाना है।

5.पुलिस ने 5 अगस्त को रोहित को नक्सली होने के शक में औरंगाबाद से पकड़ा था। 27 अगस्त को BSM ने BHU सिंह द्वार पर रोहित की रिहाई के लिए एक सभा की थी। NIA की रेड इसी के बाद पड़ी।

6.NIA ने आकांक्षा आजाद को नोटिस देकर 12 सितंबर को लखनऊ कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके पास से मैग्जीन दस्तक और छात्र मशाल अखबार के अलावा लैपटॉप-फोन जब्त किए गए हैं।

7. हालांकि NIA रेड पर आकांक्षा ने PFI की वकालात करते हुए कहा कि उसे आतंकी संगठन बोला जा रहा है और उसे(आकांक्षा) नक्सली।

8. NIA ने हाल में बिहार से 4 नक्सलियों को पकड़ा था। यूपी एटीएस ने बलिया से एक महिला सहित 5 को नक्सली होने के आरोप में अरेस्ट किया था।

9. सूत्रों के मुताबिक, बिहार के औरंगाबाद जिले से रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ धर्मराज और उसके साथी प्रमोद यादव को अरेस्ट किया गया है। बीटेक पास रोहित राय का चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र से गहरा रिश्ता रहा है।

10. NIA सूत्रों के अनुसार, जंगलों में अब नक्सलियों के लिए अपना आंदोलन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। अब वे मुखौटा संगठनों के जरिए बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Bikru Case: क्यों मीडिया की सुर्खियों में आया गैंगस्टर विकास दुबे का नाम?

BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव मर्डर-किलर का मंत्री से क्या है रिश्ता है, सामने आई प्रॉपर्टी की अजब कहानी

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर