नोएडा के स्टूडेंट्स की बेशर्मी! कॉलेज में खुलेआम किस, Video Viral

Published : Aug 11, 2024, 10:52 AM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 12:26 PM IST
kissing

सार

नोएडा में एक स्कूल में स्टूडेंट्स का किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र-छात्रा क्लास रूम में ही एक दूसरे को किस कर रहे हैं। 

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। स्कूल-कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन आज के हालात में यहां ऐसे भी काम हो रहे जो आपको शर्मसार कर देंगे। नोएडा में एक स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच किसिंग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको चिंता में डाल देगा। स्टूडेंट्स क्लास में एक दूसरे को किस कर रहे हैं। 

नोएडा के स्कूलों में बिगड़ रहा माहौल 
नोएडा के स्कूल कॉलेजों में माहौल बिगड़ रहा है। यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स क्लास में ही ऐसी हरकत कर रहे हैं कि जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ने के साथ शर्मसार हो जाएंगे। यहां के स्कूल में छात्र-छात्राएं भरी क्लास में एक दूसरे को किस कर रहे हैं। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं कि आसपास कई स्टूडेंट्स भी बैठे हैं। उन्हें ये भी परवाह नहीं कि वह शिक्षा के मंदिर में बैठे हैं जहां वह पढ़ने के लिए आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप ये समझ सकेंगे कि स्कूल कॉलेजों में माहौल किस कदर खराब होता जा रहा है। 

नोएडा यूनिवर्सिटी का ये हाल
नोएडा यूनिवर्सिटी का भी हाल कुछ अलग नहीं है। यहां कॉलेज कैंपस में ही छात्र-छात्रा इश्क फरमाने लगे। कॉलेज के कॉरिडोर में प्रेमी युगल का किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कॉलेज में ऐसी हरकतों हो रही हैं लेकिन न शिक्षकों और न कॉलेज प्रशासन कोई सख्ती कर रहा है।  

अभिभावकों के लिए चिंता की बात
ऐसे वायरल वीडियो निश्चित तौर पर अभिभावकों की चिंता बढ़ा देंगे। उनके स्कूल कॉलेज जाकर क्या कर रहे हैं यह जानना भी उनके लिए जरूरी हो जाएगा। स्कूलऔर कॉलेजों  को भी कैंपस में बिगड़ते माहौल को ठीक करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध