नोएडा में कबाड़ का धंधा करने वाले शख्स ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 100 करोड़ का घर, थाईलैंड में पुलिस के चढ़ा हत्थे

Published : Apr 24, 2024, 11:18 AM IST
Ravi Kana

सार

उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत स्क्रैप माफिया के खिलाफ 2 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसकी तलाश जारी कर दी गई थी।

नोएडा का कबाड़ माफिया। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक फिल्म का डायलॉग है। कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसी बात को चरित्रता करते हुए नोएडा का एक व्यक्ति, जो कबाड़ के धंधे से जुड़ा हुआ था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को हाल ही में पूर्वी दिल्ली में 100 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट के तौर पर दिया। कई अपराधिक मामलों में लिप्त स्क्रैप मेटल माफिया के नाम से मशहूर रवि काना की तलाश नोएडा पुलिस को काफी दिनों से थी। आखिरकार, नोएडा पुलिस ने थाईलैंड पुलिस की मदद से आरोपी को और उसकी प्रेमिका काजल झा के साथ धर-दबोचा। बता दें कि दोनों के खिलाफ जनवरी से ही रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत स्क्रैप माफिया के खिलाफ 2 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसकी तलाश जारी कर दी गई थी। इस दौरान नोएडा पुलिस ने हाल ही में काना और उसके सहयोगियों की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। पुलिस ने बताया कि काना के नाम से मशहूर रवि का पूरा नाम रवींद्र नगर है। वो सरिया और स्क्रैप माल की अवैध खरीद-बिक्री करता था। वो 16 सदस्यीय गिरोह भी चलाता था। इसके अलावा वो कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जबरन वसूली भी करता था, जिसकी वजह से वो रातों-रात करोड़पति बन गया।

नोएडा पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने स्क्रैप माफिया और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण और चोरी के आरोप सहित 11 से अधिक मामले दर्ज कर चुका है। गिरोह के छह सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और ग्रेटर नोएडा में गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई स्क्रैप गोदामों को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  "जीजाजी की नजर है, साले साहब क्या करेंगे...", जानें क्यों राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने कही ये बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी