महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सागर, लाखों ने लगाई डुबकी

Published : Feb 26, 2025, 07:25 PM IST
mahakumbh pic

सार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और इस पल को कैमरे में कैद किया।

महाकुम्भनगर, 26 फरवरी : महाशिवरात्रि के महास्नान पर बुधवार को त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। सुबह 08 बजे ही 60 लाख से ज्यादा लोगों ने पवित्र स्नान कर लिया। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। सीएम योगी के विशेष निर्देश पर सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम रहे कि परिंदा भी पर न मार सके। यहां डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन श्रद्धालुओं के साथ साधु-संत, महामंडलेश्वर और देश-विदेश से आए भक्त संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पवित्र स्नान के लिए अद्भुत और दिव्य महाकुम्भ की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया। यातायात पूरी तरह सुचारू रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्नान के बाद श्रद्धालु दान-पुण्य करते दिखे।

ऐतिहासिक क्षण को कैमरे में कैद करने की उत्सुकता महाशिवरात्रि पर अंतिम पवित्र स्नान के दौरान इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए श्रद्धालुओं की उत्सुकता विशेष रही। हर व्यक्ति इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरे में सुरक्षित करने के लिए उत्साहित नजर आया। लोग स्नान के दौरान और स्नान के बाद सेल्फी से लेकर ग्रुप फोटोज लेते नजर आए। वहीं, तीर्थराज प्रयागराज में इन अद्भुत क्षणों को देश विदेश में बैठे अपने परिजनों को लाइव दिखाने की भी होड़ लगी रही।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prayagraj Weather Today: आज के तापमान और मौसम का अनकहा सच, जानिए सबकुछ!
Noida Fog Update: तापमान 21°C तक, सुबह कोहरा और एयर क्वालिटी मॉडरेट-क्या आप तैयार हैं?