PM Modi in Gorakhpur: गीता प्रेस में टेसू के फूल से बने राम-कृष्ण की तस्वीर को देखा, बोले-एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण

Published : Jul 07, 2023, 03:20 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 05:27 PM IST
PM Modi in GKP

सार

यहां गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शिरकत करने के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंड़ी दिखाएंगे।

PM Modi in Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद वह गोरखपुर पहुंचे। यहां गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन पर पहुंचे। यहां उन्होंने गीता प्रेस के भ्रमण कर जानकारियां हासिल की। पीएम ने लीला चित्र मंदिर देखा। उन्होंने यहां टेसू के फूलों से बने 675 साल पुराने राम-कृष्ण के चित्र को भी देखा। PM Modi ने गीता प्रेस की पहली प्रिंटिंग प्रेस भी देखी। उन्होंने शिव पुराण के नए संस्करण का भी विमोचन किया।

पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा संस्थान है जो एक जीवन आस्था है। करोड़ों लोगों के लिए ये संस्थान किसी मंदिर से कम नहीं। इसके काम और नाम में गीता है। जहां गीता है, वहां कृष्ण है। वहां करुणा है, ज्ञान भी है। वहां विज्ञान का शोध भी है। जब धर्म और सत्य पर संकट आता है, तब गीता प्रेस जैसी संस्थाएं मानवीय मूल्यों और आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए जन्म लेती हैं। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस एक तरह से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। गीता प्रेस भारत को जोड़ती है। देशभर में इसकी 20 शाखाएं हैं। देशभर के हर रेलवे स्टेशन पर गीता प्रेस का स्टॉल देखने को मिलता है। 1600 प्रकाशन होते हैं। यह देश की एकजुटता को दर्शाती है।

 

 

गीता प्रेस समर्पित नागरिकों का निर्माण कर रहा

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। कहा कि मुझे बताया गया कि गांधी जी ने सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका के लिए विज्ञापन न लिया जाए। आज भी कल्याण पत्रिका गांधी जी के सुझाव का पालन कर रही है। गीता प्रेस से करोड़ों किताब प्रकाशित हो चुकी हैं। ये किताब लागत से कम मूल्य पर बिकती हैं। घर-घर पहुंचाई जाती है। आप कल्पना करिए कितने ही लोगों को इन किताबों ने कितने समर्पित नागरिकों का निर्माण किया। मैं ऐसे लोगों को प्रणाम करता हूं।

मेरा यह दौरा विकास भी और विरासत भी का अद्भुत उदाहरण

गीता प्रेस शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा 'विकास भी-विरासत भी' की नीति का अद्भुत उदाहरण है। गीता प्रेस के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम शुरू करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधा और सहूलियत की एक नई उड़ान दी है। आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलाइए। ये वंदे भारत का क्रेज है।

प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। गीता प्रेस के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंड़ी दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली आबकारी केस में सीबीआई के गवाह बने बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को ED ने किया अरेस्ट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल