अब गोरखपुर से भी वंदे भारत ट्रेन: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंड़ी, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की रखी आधारशिला

Published : Jul 07, 2023, 05:49 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 08:21 PM IST
Vande Bharat Busiest Route

सार

गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सीधे बनारस जाएंगे। यहां करीब 12100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

PM Modi flagged off Vande Bharat train from Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेने के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट के लिए भी आधारशिला रखी। गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सीधे बनारस के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन 9 जुलाई से शुरू होगा। 

पहले दिन 100 चेयरकार और 15 से अधिक एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटें बुक

वंदे भारत गोरखपुर से नियमित लखनऊ तक के लिए चलेगी। इस ट्रेन का बस्ती और अयोध्या में हॉल्ट है। गोरखपुर से सुबह 6.05 मिनट पर प्रस्थान करके यह ट्रेन लखनऊ सुबह करीब 10.15 बजे पहुंच जाएगी। गोरखपुर से बस्ती यह 6.58 बजे पहुंचेगी तो अयोध्या सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर पहुंचेगी। शाम को सवा सात बजे यह ट्रेन लखनऊ से वापस चलेगी। अयोध्या में सवा नौ बजे पहुंचेगी। बस्ती साढ़े दस बजे पहुंचेगी और लखनऊ से गोरखपुर रात 11.25 बजे पहुंच जाएगी।

सप्ताह में छह दिन चलेगी गोरखपुर से वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ या लखनऊ से गोरखपुर सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। वंदे भारत ट्रेन 8 कोच वाली है। इसमें सात कोच में चेयर कार और एक कोच में एक्जीक्यूटिव क्लास की व्यवस्था है। गोरखपुर से लखनऊ का किराया 890 रुपये चेयरकार का है तो एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1670 रुपये है। जबकि बस्ती तक का किराया 435 रुपया तो अयोध्या तक का किराया 665 रुपये चेयरकार का है। इसमें कैटरिंग फीस भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें:

PM Modi in Gorakhpur: गीता प्रेस में टेसू के फूल से बने राम-कृष्ण की तस्वीर को देखा, बोले-एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ