मुंबई में भटकता रहा कॉलेज के लिए निकला 20 साल का स्टूडेंट, जानिए पुलिस ने कैसे 20 घंटे में उसे ढूंढ़ निकाला

Published : Jul 07, 2023, 04:19 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 04:29 PM IST
Salute to Mumbai Police

सार

मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन ने धोबी तलाव में जेवियर्स कॉलेज के एक लापता 20 वर्षीय छात्र को लगभग 20 घंटे बाद खोज निकाला। वो कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिये स्टूडेंट को खोजकर उसके माता-पिता से मिलवाया।

मुंबई. मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन ने धोबी तलाव में जेवियर्स कॉलेज के एक लापता 20 वर्षीय छात्र को लगभग 20 घंटे बाद खोज निकाला। वो कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिये स्टूडेंट को खोजकर उसके माता-पिता से मिलवाया। वो क्यों घर नहीं लौट रहा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

मुंबई में भटक गया 20 साल का स्टूडेंट

पुलिस ने बताया कि शग्निक मुखर्जी नाम का लड़का दोपहर 1 बजे कॉलेज से निकला, लेकिन सांताक्रूज़ के कलिना स्थित घर नहीं पहुंचा। उसके पिता ने शाम करीब 7 बजे पुलिस से संपर्क किया था।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, तो पाया कि लड़के को सीएसएमटी स्टेशन परिसर के भीतर (मेट्रो, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और वेटिंग रूम क्षेत्र के पास) दो घंटे तक घूमते हुए देखा गया था। उसने मुंबई शहर के भीतर लगभग आधा दर्जन यात्राएं कीं और बाद में पुणे के लिए बस में भी चढ़ गया।

पुलिस ने बताया कि सीएसएमटी के अंदर घूमने के बाद लड़के ने गोरेगांव के लिए एक ट्रेन ली और बाद में नायगांव के लिए दूसरी ट्रेन में बैठ गया। इसके बाद उसने पुणे के लिए बस ली और फिर बस के जरिए वापस मुंबई भी आ गया।

मुंबई पुलिस की कार्यशैली. 20 घंटे में खोज निकाला लापता हुआ स्टूडेंट

पुलिस ने लड़के का पता लगाने के लिए लगातार वडाला तक हार्बर लाइन के CCTV फुटेज देखे। पुलिस ने आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के साथ एक फोटो शेयर की थी। डॉकयार्ड स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल ने लड़के को बांद्रा से सीएसटी की ओर जाते समय पहचान लिया। इसके बाद वह उसे वडाला आरपीएफ ले गए और आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन तदाखे की टीम के एपीआई किरण स्वामी, एचसी जयभाय, कांस्टेबल पाटिल, बोरसे, हिरे और गायकवाड़ ने लड़के को उसके माता-पिता से मिलाने में मदद की।

यह भी पढ़ें

बागेश्वर सरकार ने हजारों की भीड़ में खोल दी अरविंद केजरीवाल की पोल!

100 साल-100 करोड़ टर्न ओवर, मोदी के कारण चर्चा में है गीता प्रेस?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर