
PM YASASVI Yojana scholarship: हर साल लाखों होनहार छात्र केवल आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अब ऐसी रुकावटों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने एक सशक्त योजना शुरू की है, पीएम यशस्वी योजना (PM YASASVI Yojana)। यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसमें न केवल स्कॉलरशिप दी जाती है, बल्कि लैपटॉप, फीस, किताबें और रहने की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
प्रधानमंत्री युवा अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (PM-YASASVI) एक विशेष स्कॉलरशिप योजना है जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि कक्षा 9 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ने वाले OBC, EBC और DNT वर्ग के होनहार छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
| योजना | लाभ |
| प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप | सालाना ₹4000 |
| पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप | ₹5,000 से ₹20,000 तक (कोर्स के अनुसार) |
| टॉप क्लास स्कूल स्कीम | कक्षा 9-10: ₹75,000, कक्षा 11-12: ₹1,25,000 |
| टॉप क्लास कॉलेज स्कीम | ₹2 लाख तक की फीस, लैपटॉप, किताबें, रहने का भत्ता |
| हॉस्टल योजना | छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण में आर्थिक मदद |
| सुविधा | विवरण |
| ट्यूशन फीस | ₹2 लाख तक (प्राइवेट संस्थान के लिए) |
| पायलट ट्रेनिंग | ₹3.72 लाख तक की सहायता |
| लैपटॉप व स्टेशनरी | ₹45,000 तक |
| रहने-खाने का भत्ता | ₹3000 प्रति माह |
| किताबें व स्टेशनरी | ₹5000 प्रति वर्ष |
पैसे सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT मोड के माध्यम से भेजे जाएंगे। आमतौर पर स्कॉलरशिप की किस्तें हर साल 15 अगस्त से पहले जारी कर दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन अप्लाई करें और पाएं 10,000 रुपये की तीर्थ यात्रा सब्सिडी, योगी सरकार की नई पहल
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।