यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी 'माफियाओं की पत्नियां' खुफिया तंत्र हो रहे फेल और सर्विलांस टीम भी खाली हाथ

Published : Apr 20, 2023, 03:03 PM IST
atiq wife shahista mukhtar wife afsa

सार

माफियाओं की पत्नियों को पकड़ने में यूपी पुलिस की टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खुफिया तंत्र और अत्याधुनिक सर्विलांस सिस्टम होने के बावजूद वह पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

लखनऊ: यूपी के माफियाओं पर नकेल कसने में पुलिस ने भले ही काफी हद तक सफलता हासिल कर ली हो लेकिन उनकी पत्नियों को पकड़ने में टीमे नाकाम रही हैं। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन हो या मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी, यह दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। दोनों के ऊपर 50-50 हजार का इनाम घोषित होने के बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कोई सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही।

शाइस्ता परवीन और जैनब को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस

गौरतलब है कि प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी, बेटे समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी घटना को लेकर जब शाइस्ता की गिरफ्तारी की नौबत आई तो वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया, लेकिन उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। बेटे असद के एनकाउंटर और पति अतीक की हत्या के बाद भी शाइस्ता अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। शाइस्ता किस ठिकाने पर छिपी हुई है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी ही नहीं है। वहीं अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार है। वह भी अपने शौहर के जनाजे में शामिल होने तक नहीं पहुंची।

आफ्शां पर बढ़ाया गया इनाम, पुलिस अभी भी खाली हाथ

वहीं माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी भी पुलिस की गिरफ्तर से दूर हैं। मुख्तार के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता लगा कि कंपनी में उसकी पत्नी आफ्शां के शेयर सबसे अधिक हैं। इसी के बाद पुलिस ने आफ्शां से पूछताछ को लेकर नोटिस भेजा। हालांकि वह फरार हो गई। आफ्शां के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। दबिश और कुर्की के बावजूद आफ्शां को पकड़ने में सफलता नहीं हासिल हो रही है। आफ्शां और उसके करीबी जाकिर हुसैन पर पुलिस के द्वारा इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है। हालांकि दोनों को लेकर कोई भी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही। ज्ञात हो कि गाजीपुर पुलिस के द्वारा 5 मार्च को आफ्शां अंसारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि अब इसे बढ़ाकर 13 अफ्रैल को 50 हजार कर दिया गया है।

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड: SIT ने बांदा से उठाए 3 लोग, इन बिंदुओं पर की जा रही जांच-पड़ताल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cold Wave Alert: रहिए तैयार! शुरू होने वाली है शीतलहरी-21 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया