धर्मेंद्र प्रधान ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, इस तरह जताई अपनी खुशी

Published : Feb 17, 2025, 09:57 AM IST
mahakumbh

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इसे अविस्मरणीय अनुभूति बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस पवित्र स्नान का अनुभव साझा किया।

महाकुम्भ नगर, 16 फरवरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुम्भ 2025 में शामिल होने को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, "हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुम्भ 2025 में भाग लेने का अवसर मिला। हम यहां आकर बेहद खुश हैं"

अविस्मरणीय अनुभूति

त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा, महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है। एकता के महाकुम्भ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है। मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। मंत्रियों ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर राष्ट्र और जनकल्याण की कामना की।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल