महाकुंभ: बसंत पंचमी स्नान को लेकर मेला प्रशासन तैयार, जानिए क्या है खास?

Published : Feb 03, 2025, 10:11 AM IST
bridge

सार

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महाकुंभ मेला प्रशासन ने बसंत पंचमी स्नान की तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पुलों की जानकारी जारी की गई है।

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है।

अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 28 खुला है। संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं। वहीं झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल न. 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नम्बर 27 व 29 खुले हैं। श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट