महाकुंभ में छा गए IIT बाबा, लेकिन पिता ने रो-रोकर बताए बेटे के सीक्रेट

Published : Jan 16, 2025, 07:24 PM IST
IIT Baba

सार

सोशल मीडिया पर आईआईटियन बाबा सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा को लेकर उनके पिता करण ग्रेवाल काफी ज्यादा दुखी नजर आ रहे हैं। क्योंकि उनके बेटे के साथ उनकी बाबा बनने के बाद बिल्कुल भी बात नहीं हुई है। वो उन्हें वापस बुलाना चाहते हैं। 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान वहां पर आईआईटियन बाबा अभय सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा के पिता उन्हें रो-रोकर अपने पास बुलाने में लगे हुए हैं, लेकिन कोई वो उनकी पुकार नहीं सुन रहे हैं। पिता करण ग्रेवाल ने बताया कि अभय शुरु से ही पढ़ाई में अच्छे थे। दिल्ली से उन्होंने आईआईटी एग्जाम के लिए कोचिंग हासिल की थी। बाद में मुंबई आकर उन्होंने आईआईटी का कोर्स किया। बाद में उन्होंने मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग का कोर्स भी किया।

अभय ने दिल्ली और कनाडा की कई सारी बड़ी कंपनियों में भी काम किया। जब वो कनाडा से वापस लौटे तो उसके बाद अभय शिमला और हरिद्वार जैसी जगहों पर घूमता-फिरता रहता ता। पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ उनकी 6 महीने पहले ही हुई थी। इसके बाद से ही वो परिवार से दूरी बनाए नजर आ रहे हैं। अभय के पिता करण ये चाहते हैं कि उनका बेटा वापस लौट आए लेकिन वो इस बात को भी मानते हैं कि बाबा बनने के बाद उनके बेटे का घर वापस लौटना मुश्किल है। मीडिया से बात करते हुए अभय सिंह ने बताया था कि वह मुंबई से आईआईटी पास आउट है। उसके बाद से ही वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

BJP-AAP को चित करने के लिए कांग्रेस का धांसु प्लान, महिलाओं की तो बल्ले-बल्ले

6 महीने से नहीं हुआ पिता से बात

अभय सिंह के पिता ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो उन्हें भिवानी के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए थे। उस वक्त उन्हें अपने बेटे के आध्यात्मिक होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने 6 महीने पहले ही परिवार वालों का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद से ही उनकी चिंता उन्हें खाई रहती है। जब सोशल मीडिया पर अभय सिंह जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ तब जाकर उनके बारे में पिता करण को पता लगा।

ये भी पढ़ें-

LNJP हॉस्पिटल में रेप कांड, भाभी को दिखाने आई छात्रा हुई शिकार, अटकी सांसे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल