बसंत स्नान के बाद फिर होगा संस्कृति का महाकुंभ, जानिए क्या रहेगा खास

Published : Feb 05, 2025, 03:51 PM IST
kumbh snan

सार

महाकुम्भ में बसंत स्नान के बाद फिर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। 7 से 10 फरवरी तक डोना गांगुली, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडेकर, सोनल मान सिंह और हरिहरन जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

महाकुम्भ नगर। बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुम्भ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा। गंगा पंडाल पर चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने एक बार फिर तैयारी पूरी कर ली है। अगले चार दिन तक देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों से महाकुम्भ की सांझ सजेगी। 7 को डोना गांगुली, 8 को कविता कृष्णमूर्ति, 9 को सुरेश वाडेकर, सोनल मान सिंह व 10 को हरिहरन प्रस्तुति देंगे। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान है, इसलिए 11 से 13 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

गंगा पंडाल पर मुख्य आयोजन

7 फरवरी

डोना गांगुली (कोलकाता)- ओडिशी नृत्य

योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व-सूफी गायन

सुमा सुधींद्र (कर्नाटक)- गायन

डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा)- रासलीला

8 फरवरी

कविता कृष्णमूर्ति, डॉ. एल सुब्रह्मण्यम (सुगम संगीत)

प्रीति पटेल (कोलकाता)- मणिपुरी नृत्य

नरेंद्र नाथ (पं. बंगाल)- सरोद वादन

डॉ. देवकीनंदन शर्मा (मथुरा)- रासलीला

9 फरवरी

सुरेश वाडेकर – सुगम संगीत

पद्मश्री मधुप मुद्गल- (नई दिल्ली)- हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत

सोनल मान सिंह- ( नई दिल्ली)- ओडिशी नृत्य

डॉ. देवकी नंदन शर्मा- (मथुरा)- रासलीला

10 फरवरी

हरिहरन-सुगम संगीत

शुभदा वराडकर (मुंबई)- ओडिशी नृत्य

सुधा (तमिलनाडु)- कर्नाटक संगीत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द