Public Holiday: यूपी में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल,कॉलेज

Published : Jan 06, 2025, 04:43 PM IST
public holiday in january

सार

यूपी सरकार ने इस दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं क्या है वजह।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अब ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ो तक को छुट्टी का इंतजार है। अगर आप भी छुट्टी के इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति और मोहम्मद हजरत अली का जन्म दिवस है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार मकर संक्रांति-मोहम्मद हजरत अली के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

कौन थे मोहम्मद हजरत अली?

हजरत अली (अली इब्न अबी तालिब) इस्लाम धर्म के एक प्रमुख व्यक्तित्व और चौथे खलीफा थे। उन्हें इस्लाम के शुरुआती दौर में एक महान नेता, योद्धा, विद्वान और नबी मुहम्मद साहब के सबसे करीबी साथियों में से एक माना जाता है। हजरत अली का इस्लामी इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। शिया मुसलमान हजरत अली को नबी मुहम्मद के सीधे उत्तराधिकारी और पहले इमाम मानते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन मनाया जाएगा।

इसके अलावा 14 जनवरी को हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का भी त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मनाया जाता है। मकर संक्रांति कृषि, परंपरा और मौसम के बदलाव से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मनाई जाती है। इसे सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश माना जाता है, जो दिन और रात के सापेक्ष लंबाई के बदलाव को दर्शाता है। सूर्य के उत्तरायण होने से मौसम में परिवर्तन आता है और गर्मी की शुरुआत होती है।

2025 में मिलेगी इतनी छुट्टियां

2025 में 14 अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ने के चलते सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार की तरफ से ये भी बता दिया गया है कि अगर कोई पर्व या त्योहार शनिवार अथवा रविवार को आता है तो उसके लिए अलग से अतिरिक्त अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: कैसे पहुंचे प्रयागराज, जानें ट्रेन-बस और फ्लाइट का पूरा रूट चार्ट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : जिंदा जल रहे थे यात्री, भयानक था कालरात्रि का मंजर
Delhi-Agra Expressway Accident: घने कोहरे में 7 बसें-3 कार आपस में टकराईं, चार की मौत