
Rampur wedding controversy: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दूल्हे ने सुहागरात पर अपनी पत्नी को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दे दी। यह घटना इतनी बिगड़ गई कि दोनों परिवारों में जमकर बहस हुई और मामला पंचायत तक पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी पूरे रीति-रिवाज से शनिवार को हुई थी। बारात लौटने के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो गर्मी और थकान के कारण उसे चक्कर आ गया। यह देखकर दूल्हा घबरा गया और उसने अपने कुछ दोस्तों को कॉल किया। मजाक में दोस्तों ने कहा कि चक्कर आना प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है।
दोस्तों की बातों को गंभीरता से लेते हुए दूल्हा रात को ही एक मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद लाया और सुहागरात पर पत्नी को चुपचाप थमा दी।
किट देखते ही दुल्हन आगबबूला हो गई। उसे लगा कि उसका पति उस पर शक कर रहा है। उसने बिना देरी किए अपने मायके फोन किया और सारी बात बताई। उसकी भाभी ने तुरंत परिवार को सूचित किया और सब लोग ससुराल पहुंच गए।
पंचायत में दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो उस पर विश्वास न करे। वहीं दूल्हे ने अपनी सफाई दी कि वह बस घबरा गया था और दोस्तों की सलाह में आ गया। यह सब उसने मज़ाक या शक में नहीं किया बल्कि चिंता के कारण हुआ।
दूल्हे ने पंचायत में बताया कि उसने यह सब किसी संदेह से नहीं, बल्कि दोस्तों के मजाक को गंभीरता से लेकर किया था। दुल्हन ने भी समझदारी दिखाई और मामला सुलझा। पंचायत के सामने दूल्हे ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानी और माफी मांगी। दुल्हन के परिवार को भी भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा कोई बर्ताव नहीं होगा। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और मामला शांत हुआ।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।