UP : प्रेम-प्रसंग में प्रैग्नेंट हो गई लड़की, घरवालों ने मंदिर में जाकर लिया बड़ा फैसला

Published : Feb 26, 2024, 02:48 PM IST
love

सार

उत्तरप्रदेश में एक लड़की शादी से पहले ही प्रैग्नेंट हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर घरवाले पहले तो हैरान रह गए। लेकिन इस मसले को शांति से निपटाने के लिए उन्होंने मंदिर पहुंचकर बड़ा फैसला लिया।

रामपुर. यूपी के रामपुर जिले में स्थित मिलकखानम थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की लड़की का दिल उसी गांव के लड़के पर आ गया। फिर दोनों रोज छुप छुपकर मिलते थे। प्रेम प्रसंग में एक दिन वह लड़की प्रैग्नेंट हो गई। जिसकी जानकारी घरवालों को मिलते ही हड़कंप मच गया। क्योंकि गांव में किसी लड़की का शादी से पहले प्रैग्नेंट होना बड़े ही शर्म की बात होती है।

मंदिर में लिया फैसला

इस मामले को शांति से निपटाने के लिए लड़का और लड़की पक्ष के लोग एक साथ बैठे और उन्होंने ऐसा फैसला लिया। जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी नहीं टूटे। सभी की सहमति से दोनों की शादी मंदिर में करवाई गई। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन खुशी खुशी अपने घर गए। हालांकि ये शादी भी गांव में चर्चा का विषय रही।

एक साल से चल रहा था अफेयर

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। जिसकी जानकारी भी गांव के कई लोगों को थी। लेकिन घरवाले इस बात से अंजान थे। लेकिन जब युवती प्रैग्नेंट हो गई तो इस बात की जानकारी उसके घरवालों को लगी। जिसके बाद उन्होंने लड़की से पूछताछ की, तब जाकर लड़की ने बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

एक ही समाज के थे लड़का लड़की

जिन युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों एक ही जाति और समाज के थे। इस कारण उनकी शादी में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई। जात समाज के लोगों ने बैठकर दोनों की शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद मंदिर में ही रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कर दी।

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम