धन के लिए महिलाएं सौंप देती थी तन, धनवर्षा कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

Published : Aug 07, 2024, 04:49 PM IST
dhanvarsha

सार

यूपी पुलिस ने धनवर्षा कराने का झांसा देने वाले एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। वह महिलाओं और युवतियों को पैसे का लालच देकर उनकी इज्जत लूटता था।

रामपुर. यूपी के रामपुर में धन की बारिश का लालच देकर महिलाओं की आबरू लूटने वाले एक तांत्रिक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। वह ऐसी महिलाओं की तलाश में रहता था, जिसे पैसों की भूख हो, फिर उनसे पूजा पाठ के नाम पर जमकर पैसे भी ऐंठता था और मौका मिलने पर उनके साथ दुष्कर्म भी करता था। हैरानी की बात तो यह है कि एक महिला के साथ तांत्रिक और उसके साथियों ने मिलकर गैंगरेप भी किया है।

तिजोरी में करता था धन की बारिश का दावा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को लूला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। उस पर धनवर्षा कराने और पैसा डबल करने का झांसा देकर महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में कई शिकायत होने के बाद पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था।

यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ सो रही थी महिला, 1 साल की बच्ची रोने लगी तो जमीन पर पटककर मार डाला

रामपुर की महिला के साथ गैंगरेप

रामपुर क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि करीब चार माह पहले गांव के ही कुछ लोगों ने पैसों की बारिश कराने के लिए एक तांत्रिक से मिलवाया था। महिला जब तांत्रिक से मिली तो उसने पूजा पाठ के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद उसे मथुरा ले जाया गया। जहां नशीला पदार्थ पिलाकर तांत्रिक और उसके साथियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने कहा महिला के अंदर कुछ कमी है। इसलिए धन की बारिश नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तांत्रिक के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : टॉयलेट गई महिला डॉक्टर के पीछे पड़ा कर्मचारी, चीख निकलते ही मच गया बवाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
'दरवाजा नहीं खोलूंगा'... पत्नी के डर से कांपता रहा शिक्षक, हाथरस से आई चौंकाने वाली कहानी