कांदिवली के एक अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी को महिला डॉक्टर का टॉयलेट में वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर उत्पीड़न रोकथाम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांदिवली. मुंबई के कांदिवली में स्थित एक अस्पताल का कर्मचारी मंगलवार को टॉयलेट गई महिला डॉक्टर का वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ाया। जब वे टॉयलेट में थी तो कोई मोबाइल से उनका वीडियो बनाता नजर आया, ये देखकर उनकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर उत्पीड़न रोकथाम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल से बना रहा था वीडियो

घटना मंगलवार सुबह की है। महिला डॉक्टर टॉयलेट की तरफ जा रही थी। तो सफाई कर्मचारी जयेश सोलंकी भी उनके पीछे पड़ गया। जब वे टॉयलेट के अंदर चली गई तो उसने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अचानक उनकी ​नजर वीडियो बना रहे कर्मचारी पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर वहां आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और कर्मचारी को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया। घटना की जानकारी तुरंत डॉटर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : स्कूल में मैडम का डांस: रील देखकर लोग बोले-सरकार इनका वेतन और बढ़ाए

अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं महिला की इज्जत

इस घटना से साफ नजर आ रहा है कि महिला की इज्जत अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है। कहते हैं जहां व्यक्ति काम करता है। वहां के स्टाफ को अपना परिवार मानता है। लेकिन जो शर्मनाक हरकत कांदिवली में सफाई कर्मचारी ने की है। उससे तो साफ पता चल रहा है कि आज के जमाने में किसी पर भी भरोसा करना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें : पुलिसवाले पर चढ़ी आशिकी, प्रेमिका के हाथ में पिस्टल, 'बालम थानेदार' वीडियो वायरल