रूस की शेवता ने बस्ती के ऋषभ के साथ लिए 7 फेरे, कहा- यहां फेस्टिवल जैसी होती है शादी

Published : Mar 01, 2023, 10:25 AM IST
Russia Shevta basti rishabh

सार

रूस के शेवता ने भारत आकर बस्ती के ऋषभ के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद वह दोनों वापस रवाना हो गए। बताया गया कि जल्द ही दोनों शादी के बाद की रस्मों को आकर अदा करेंगे।

बस्ती: रूस की शेवता और बस्ती के ऋषभ शुक्ला ने 1 साल की रिलेशनशिप के बाद सात फेरे लिए। दोनों ने यह शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ में की। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। ऋषभ और शेवता के कई विदेशी मित्र भी इस शादी में शामिल होने के लिए भारत आए।

'कभी नहीं सोचा था भारत की बहू बनूंगी'

दोनों की शादी बस्ती के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरेज हाल में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ में संपन्न हुई। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर सात फेरे लिए। इस बीच दुल्हन बनी शेवता राना काफी ज्यादा खुश नजर आईं। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ में डांस भी किया। शादी के बाद दोनों वापस रूस लौट गए। हालांकि वह दोनों शादी के बाद की रस्मों को पूरा करने के लिए जल्द ही वापस भारत आएंगे। भारत से वापस जाते वक्त शेवता ने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वह भारत की बहूं बनेंगी। यह सब कुछ उनके लिए एक सपने जैसा ही था। शादी में बहुत मजा आया औऱ यहां शादी एक फेस्टिवल के जैसे लगती है। जल्द ही अपने ससुराल भारत आऊंगी।

नौकरी के दौरान जर्मनी में हुई शेवता से मुलाकात

आपको बता दें कि ऋषभ की शुरुआती शिक्षा बस्ती में हुई है। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर से इंटरमीडियट की पढ़ाई की। नोएडा से उन्होंने बीटेक किया है। इसके बाद उनकी नौकरी अहमदाबाद में लग गई। वह अहमदाबाद की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 2019 में जर्मनी की एक कंपनी में उनकी नौकरी लगी लेकिन जब उन्होंने घरवालों से यह बात बताई तो उन्होंने मना कर दिया। काफी समझाने के बाद वह जल्दी आने वादा कर जर्मनी चले गए। यहीं पर उनकी मुलाकात शेवता से हुई। शेवता से दोस्ती और दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी का मन बना लिया।

अलीगढ़: पति की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी को मिली उम्रकैद की सजा, मां के खिलाफ बेटी ने दी गवाही

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल