समाजवादी पार्टी कोलकाता में बनाएगी लोकसभा चुनाव की रणनीति, जानिए कब होगा बैठक का आयोजन

Published : Mar 10, 2023, 05:56 PM IST
Akhilesh Yadav

सार

समाजवादी पार्टी साल 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति इस बार कोलकाता में बनाएगी। इसके लिए पार्टी 17 से 19 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में बुलाई गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 17 मार्च को कोलकाता जाएंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की रणनीति इस बार कोलकाता में बनाएगी। 17 से 19 मार्च को सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में बुलाई गई है। जिसमें 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड का भी गठन कर सकती है। यह बोर्ड ही चुनाव में प्रत्याशी चयन कर टिकटों को अंतिम रूप देता है।

11 साल बाद हो रही है कोलकाता में बैठक

कोलकाता में 11 साल बाद होने जा रही बैठक को मिशन 2024 के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 2012 में नेताजी मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पांचवीं बैठक है। इस बैठक में सपा लोकसभा चुनाव के लिए नीतियों और रणनीतियों को लेकर चर्चा करेगी। जिसमें नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही कई विशेष अतिथियों को भी बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है।

देश के इन राज्यों में होने वाले चुनावों पर होगी चर्चा

सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को कहा कि बैठक में मुख्य एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की नीतियों पर चर्चा के अलावा नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी, कई विशेष आमंत्रितों के साथ तीन हिंदी भाषा राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी।

17 मार्च को कोलकाता जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मार्च को कोलकाता आएंगे और यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद 18 मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी। फिर साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी।

2021 में विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने की थी घोषणा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि अखिलेश यादव को ममता बनर्जी का लगातार समर्थन मिलता रहा है। वह यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सपा पार्टी को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश आई थी। इसके अलावा साल 2021 में विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को समर्थन की घोषणा भी की थी।

आगरा: होली खेलने निकली नाबालिग की हालत देख परिजन रह गए दंग, भाई ने आरोपियों पर लगाए कई गंभीर आरोप

उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार हुए अतीक के नौकर, भूख से तड़पकर गई 'ब्रोनो' की जान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बनेगा जापान का नया इंडस्ट्रियल ठिकाना? 500 एकड़ में बनेगी खास सिटी
उत्तर प्रदेश बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब? जापान से आया 11,000 करोड़ का भरोसा