दलित युवती से रेप कर भाग रहा था शहबान, UP पुलिस ने सिखाया कभी न भूलने वाला सबक

Published : Sep 06, 2024, 04:45 PM ISTUpdated : Sep 06, 2024, 04:46 PM IST
Ayodhya police encounter rape victim

सार

अयोध्या में एक दलित नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी शहबान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे कभी न भूलने वाला सबक सिखाया।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दलित नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी शहबान ने 20 दिन पहले खंडासा थाना क्षेत्र में युवती का बलात्कार किया था। बाद में वो युवती और उसके परिजनों को धमकाता रहा। हालांकि, शिकायत के बाद आरोपी युवक भाग रहा था, लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने शहबान के पैर में गोली मार दी। बाद में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात करीब 9 बजे खंडासा के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, एक बाइक पर 2 संदिग्ध लड़के आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक गोली गाड़ी चलाने वाले युवक के पैर में लगी। इसके बाद वो गाड़ी समेत वहीं गिर गया, जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शहबान पुत्र मोहम्मद वारिस बताया, जो दुष्कर्म का आरोपी है। वहीं, फरार युवक का नाम मोनू उर्फ रियाज मोहम्मद है।

 

 

आरोपी शहबान के पास से मिला अवैध तमंचा और कारतूस

SP ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि तलाशी के दौरान शहबान के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिले हैं। साथ ही वो जिस बाइक से भाग रह था, वो बिना नंबर की है और उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि बाइक चोरी की हो सकती है। इस केस में आरोपी शहबान के खिलाफ खंडासा थाने में SC-ST एक्ट, दुराचार, पॉक्सो और धमकी देने की धाराओं में पहले से ही शिकायत दर्ज है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 20 दिन पहले खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक शहबान ने दुष्कर्म किया था। रेप के समय उसका एक साथी भी मौजूद था। घटना के बाद आरोपी शहबान अपने साथी के साथ फरार हो गया, लेकिन युवती के परिजनों को लगातार धमकियां मिलती रहीं। 2 सितंबर को शहबान अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव पहुंचा और पीड़िता के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।

ये भी देखें : 

स्कूल के अंदर गंदा काम, 6 साल की बच्ची फफकते हुए बोली- अंकल ने अकेले में..

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी