शाहजहांपुर: रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल, 5 लोगों की हालत गंभीर

Published : Feb 04, 2023, 03:43 PM ISTUpdated : Feb 04, 2023, 04:17 PM IST
Shahjahanpur

सार

यूपी के शाहजहांपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत में 24 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों ने बताया कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बस के सामने आ गया था।

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत से बस में सवार 24 य़ात्री घायल हो गए हैं। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि प्राथमिक इलाज के बाद 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह हादसा खुटार के गुटईया गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। एक रोडवेज बस मथुरा से लखीमपुर के गौरीफंटा जा रही बस में कुल 32 यात्री सवार थे।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास रोडवेज बस खुटार थाना क्षेत्र के गुटईया गांव पहुंची थी। जहां पर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस प्रशासन को हादसे की सूचना दी। वहीं फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में 27 लोगों को एडमिट कराया गया। ट्रक चालक व क्लीनर भी गंभीर रूप घायल हो गए हैं।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में अधिकतर लखीमपुर और नेपाल के यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे बाद जाम खुलवाया। बरेली के कोतवाली क्षेत्र के नवादा मुहल्ला निवासी संजीव शर्मा बस चालक हैं। बता दें कि इस हादसे में पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी निवासी मो. उमर, लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के नकहा घाट निवासी नितिन गुप्ता, बंशीलाल और जमील हसन आदि गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक द्वारा एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है।

पीएम पद की दावेदारी के लिए जानिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या दिया जवाब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी