शाहजहांपुर: 4 बच्चों की मां को 17 साल के लड़के से हो गया प्यार, किशोर ने किया सुसाइड

Published : Feb 24, 2023, 04:21 PM IST
suicide

सार

यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां को किशोर से प्यार हो गया। महिला के द्वारा निकाह का दबाव बनाए जाने पर किशोर ने सुसाइड कर लिया।

शाहजहांपुर: चार बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र के बच्चे से प्यार हो गया। इसके बाद महिला के द्वारा किशोर पर निकाह का दबाव बनाया जाना लगे। महिला के दबाव से परेशान किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

सिलाई का काम करता था किशोर

आपको बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी के निवासी उस्मान वारसी का 17 वर्षीय बेटे सिलाई का काम करता था। उसके एक साल पहले पड़ोस की 30 साल की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी तो किशोर के परिजनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद महिला के द्वारा किशोर पर शादी के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इस बीच महिला ने किशोर को धमकी भी दी कि यदि वह निकाह नहीं करता है कि वह उसे फर्जी केस में फंसा देगी।

महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस

परिजनों के अनुसार किशोर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इस बीच जब 22 फरवरी को सभी खेत पर काम करने चले गए तो किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर वह उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से बताया गया कि उन्होंने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला के द्वारा लगातार बेटे को परेशान किया जा रहा था। काफी दिनों से किशोर गुमसुम रहता था। कई बार उससे बातची का प्रयास भी किया गया लेकिन वह खुलकर कुछ भी नहीं कहता था। 

नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर योगी सरकार के मंत्री पर साधा निशाना, जानिए किसे बताया छुटभैया नेता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India-New Zealand Business Meet: आगरा बनेगा विश्व की शू कैपिटल, फुटवियर एक्सपोर्ट से यूपी अर्थव्यवस्था और रोजगार को बड़ा बूस्ट
Heatwave in UP: प्रयागराज-कानपुर में लू का कहर, नोएडा-आगरा में बारिश भी बेअसर! कब बदलेगा मौसम?