Shahjahanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023: शाहजहांपुर से BJP की अर्चना वर्मा जीतीं, शहर को मिलेगा पहला महापौर

Published : May 13, 2023, 11:26 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:05 PM IST
Shahjahanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में शाहजहांपुर से बीजेपी की महापौर पद की उम्मीदवार अर्चना वर्मा जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी माला राठौर को शिकस्त दी। इसके साथ ही शाहजहांपुर को इस बार उसका पहला महापौर भी मिलेगा।

Shahjahanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में शाहजहांपुर से बीजेपी की महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार माला राठौर को हराया। बता दें कि 2017 में यूपी में 16 नगर निगम सीटें थीं। इस बार शाहजहांपुर भी जुड़ गया है। इसे उसका पहला महापौर मिलेगा। 

शाहजहांपुर से किस्मत आजमा रहे थे 9 उम्मीदवार 
शाहजहांपुर से इस बार आम आदमी पार्टी ने सुमन वर्मा, बसपा ने शगुफ्ता अंजुम और कांग्रेस ने निकहत इकाबार को मैदान में उतारा था। इसके अलावा राष्ट्रीय समाज पक्ष से मीरा देवी और 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में खिला कमल 
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार 
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ