शाहजहांपुर पुलिस को क्यों कराना पड़ा 40 कबूतरों का पोस्टमार्टम, एक बिल्ली बनी वजह

Published : Jan 21, 2023, 12:58 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 01:50 PM IST
Shahjahapur

सार

यूपी के शाहजहांपुर में आपसी रंजिश में 40 कबूतरों को जहर वाला दाना देकर मारने का मामला सामने आया है। पड़ोसी की बिल्ली गायब होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में 40 कबूतरों के एक साथ मरने का मामला सामने आया है। मामले पर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने 40 कबूतरों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं जिस दाने को खाकर कबूतरों की मौत हुई है पुलिस ने उस दाने को भी जांच के लिए भेजा है। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले पर 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की छत से आरोपियों की छत मिली हुई है।

बिल्ली गायब होने पर शुरू हुआ था विवाद

बता दें कि आरोपियों की बिल्ली करीब एक महीने पहले गायब हो गई थी। इस दौरान पड़ोसियों ने पीड़ित पर बिल्ली गायब करने का आरोप लगाया था। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई जलालनगर निवासी वारिस अली के 40 कबूतरों की दो दिन पहले अचानक मौत हो गई थी। वहीं शुक्रवार को दो और कबूतरों की मौत हो गई। जिसके बाद वारिस अली ने पड़ोस में रहने वाले आबिद अली और उनके परिवार के 3 लोगों पर कबूतरों को मारने का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना है कि कबूतरों को दाने में जहर मिला कर दिया गया। जिससे कबूतरों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल मामले पर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कबूतरों द्वारा खाए गए दानों को भी जांच के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 महीने पहले आरोपी आबिद अली की बिल्ली गायब हो गई थी। तब आबिद अली ने वारिस अली पर बिल्ली को गायब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी विवाद भी हुआ था। आसपास के लोगों द्वारा विवाद को शांत कराया गया था। पीड़ित का आरोप है कि आबिद ने कबूतरों को मारकर रंजिश निकाली है।

औरैया: कच्ची दीवार गिरने से माता-पिता समेत मासूम की मौत, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान
UP: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में उत्तर प्रदेश देश में नंबर-1, जानें दूसरे-तीसरे नंबर पर कौन-से राज्य?