30 एकड़ में ब्रह्मोस फैसिलिटी की ग्रीन बेल्ट, CM योगी-राजनाथ सिंह ने लगाया रुद्राक्ष

Published : Oct 18, 2025, 05:46 PM IST
shaurya van brahmos ek ped maa ke naam green belt

सार

‘शौर्य वन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस फैसिलिटी, भटगांव में 30 एकड़ में विकसित रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। 20,000 पौधों से सजी यह ग्रीन बेल्ट सेना के शौर्य और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

लखनऊ। भारत अब सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि मित्र देशों की रक्षा में भी सहयोगी बनकर आगे बढ़ रहा है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन विभाग ने ब्रह्मोस फैसिलिटी, भटगांव में 30 एकड़ क्षेत्र में एक सुंदर ग्रीन बेल्ट विकसित की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां पौधरोपण कर इस पहल को और मजबूती दी।

सीएम योगी और रक्षा मंत्री ने किया रुद्राक्ष का पौधरोपण

‘एक पेड़ मां के नाम - 2.0’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक-एक रुद्राक्ष का पौधा रोपा। दोनों नेताओं ने ‘शौर्य वन’ का निरीक्षण किया और वहां किए गए पौधरोपण कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस वन क्षेत्र को और विस्तारित करने के निर्देश भी दिए।

30 एकड़ में फैली हरियाली: ब्रह्मोस फैसिलिटी की ग्रीन बेल्ट

लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय के अनुसार, वन विभाग ने ब्रह्मोस फैसिलिटी भटगांव में 30 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित की है। इस क्षेत्र में अब तक 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। भूमि उपलब्ध होने पर यहां और पौधरोपण करने की भी योजना है।

‘शौर्य वन’- सेना के पराक्रम की प्रतीक धरती

सितांशु पांडेय ने बताया कि ब्रह्मोस फैसिलिटी परिसर में ‘शौर्य वन’ की स्थापना की गई है। इसका नाम ‘शौर्य’ इसलिए रखा गया है ताकि ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना के साहस और समर्पण की गाथा को प्रदर्शित किया जा सके।

शौर्य वन में लगाए गए पौधों की झलक

  • कुल पौधरोपण: लगभग 20,000
  • आम के पौधे: 3,000 से 4,000
  • नीम के पौधे: 2,000 से 3,000
  • आंवला के पौधे: 2,000 से 3,000
  • मौलश्री, अमरूद, अर्जुन, शीशम: लगभग 6,000 से 7,000

इसके अलावा, वन क्षेत्र को चारों तरफ से बांस के पौधों से घेरकर उसे सुरक्षित और आकर्षक बनाया गया है।

आकर्षक लैंडस्केपिंग से मिली नई पहचान

‘शौर्य वन’ की लैंडस्केपिंग को विशेष रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि यह पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्य दोनों का अद्भुत संगम बने। यहां की हरियाली न केवल प्राकृतिक संतुलन को बढ़ाएगी, बल्कि सेना के पराक्रम और देशभक्ति की भावना को भी जीवित रखेगी।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान का इंच-इंच ब्रह्मोस की रेंज में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी

अयोध्या में बन रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए क्या इतिहास रचने जा रही योगी सरकार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ODOP 2.0 लॉन्च: योगी सरकार देगी UP के स्थानीय उद्योगों और व्यंजनों को ग्लोबल पहचान
UP में निवेश की रफ्तार तेज: 56000 करोड़ की विदेशी डील्स पर फोकस, CM योगी ने किया रिव्यू