बांदा की Viral News: घोड़ी चढ़ने से पहले ही 75 साल के दूल्हे को लगा जोर का झटका

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अधूरी शादी मीडिया पर वायरल है। यहां 75 साल के दूल्हे को बारात निकलने से कुछ समय पहले ही जोर का झटका लगा, जब दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। 

Amitabh Budholiya | Published : Oct 26, 2023 11:40 AM IST

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अधूरी शादी मीडिया पर वायरल है। यहां 75 साल के दूल्हे को बारात निकलने से कुछ समय पहले ही जोर का झटका लगा, जब दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। जिस वक्त दूल्हे को शादी से इनकार किए जाने की खबर मिली, तब वो और बाराती गांव के बाहर जमा हो चुके थे। यानी कुछ देर बाद ही बारात दुल्हन को ब्याहने निकलने वाली थी।

बांदा की अजब-गजब न्यूज, 75 साल के दूल्हे की कहानी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के रहने वाले 75 साल के शख्स की दुबारा शादी करने की तमन्ना अधूरी रह गई।

2.बारात की गांव में निकासी हो चुकी थी। यानी दूल्हा और बाराती गांव के बाहर दुल्हन को ब्याहने के लिए निकलने ही वाले थे कि झटका देने वाली खबर मिली। दुल्हन और उसके परिवार ने ऐन मौके पर यह शादी करने से मना कर दिया था।

3. दुल्हन के शादी से मना करने की खबर सुनकर दूल्हे को गहरा सदमा लगा। वो निराश होकर घर के बाहर सेहरा बांधे बैठा रहा। इस बीच घरवाले दुल्हन के परिजनों को मनाने में लगे रहे।

4. रिसौरा गांव के 75 वर्षीय रामसजीवन नाई की पत्नी का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे रमेश नाई (40) और छोटा (35) हैं। दोनों की शादी हुए भी काफी समय हो गया है।

5. रामसजीवन की दो बेटियां भी हैं। उनकी भी काफी पहले शादी हो चुकी है। पत्नी के निधन के बाद से रामसजीवन अकेला महसूस करते थे। इसी को देखते हुए बच्चों ने उनकी दूसरी शादी कराने का फैसला किया था।

6. बताया जाता है कि गांव के कोटेदार ने हंसी-मजाक के दौरान रामसजीवन को दुबारा शादी के लिए मना लिया। इस पर बच्चों को भी कोई ऐतराज नहीं हुआ।

7. रामसजीवन के लिए महोबा जिले के ग्योढ़ी गांव की एक दुल्हन ढूंढ़ी गई। रामसजीवन के बच्चों ने ही शादी से पहले की रस्में पूरी कराईं। इसके बाद 21 अक्टूबर की शाम को धूमधाम से गांव में निकासी कराई गई।

8. लेकिन जैसे ही बारात दुल्हन को ब्याहने निकलने को हुई, शादी रोक देने की खबर मिली। रामसजीवन यह सुनकर सदमे में आ गए।

9. काफी देर तक दोनों पक्षों में फोन पर विवाद चलता रहा। हालांकि बाद में निराश होकर रामसजीवन को सजी-धजी गाड़ी से उतारकर घर भेज दिया गया।

10. रामसजीवन की यह शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन के बारे में कोई कुछ भी बताने से बच रहा है। मगर लोगों में यह अधूरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें

Banda Shocking Crime: जब मासूमों ने सबके सामने खोल दी मां के किलर पिता की पोल

CM हाउस पर लाश के साथ धरना: दबंग प्रधान के बेटे पर है शख्स के मर्डर और उसकी भतीजी से रेप का इल्जाम

Share this article
click me!