श्रीरामचरितमानस विवाद: प्रतियां जलाने पर स्वामी प्रसाद समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Published : Jan 30, 2023, 12:53 PM IST
ramcharitmanas

सार

श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के बाद पीजीआई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

लखनऊ: श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआई पुलिस ने रविवार की देर रात स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह ही 5 आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बीच अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जलाई थी प्रतियां

आपको बता दें कि श्री रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में ही अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया था। इसी बीच महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्री रामचरितमानस की प्रतियों के पन्नों को जलाया था। महासभा के द्वारा सनातन धर्म संस्कृति और श्रीरामचरितमानस की चौपाई पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की गई थी। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि चौपाई में जातियों के विषय में गलत बात लिखी गई है। यदि इसमें जल्द संशोधन नहीं होता है तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

इस मामले का वीडियो दोपहर में वायरल होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई। मामले में पीजीआई पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी। सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर आरोपितों ने समुदाय की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। समाज में समुदाय विशेष की भावनाएं आहत करने, सांप्रदायिक दंगा फैलाने, विद्वेष फैलाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए प्रयास किया गया है। मामले में एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने कहा कि देवेंद्र सिंह, सलीम समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर तन से जुदा करने वाले को हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास देंगे 21 लाख का इनाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ