सुल्तानपुर: तेज रफ्तार पुलिस की जीप ने 6 लोगों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर जमकर किया बवाल

Published : Mar 16, 2023, 04:36 PM IST
Sultanpur Accident

सार

यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस की तेज रफ्तार जीप ने 6 लोगों को कुचल दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली।

सुल्तानपुर: लंभुआ कोतवाली की पुलिस जीप ने गुरुवार को अनियंत्रित होकर 6 लोगों को कुचल दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। 

थाने की गाड़ी को चला रहा था प्राइवेट चालक

स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि थाने की गाड़ी को कोई प्राइवेट चालक चला रहा था। वह बाजार से काफी तेजी के साथ जीप लेकर निकला और इसी बीच उसने नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते बाजार में खड़े तकरीबन आधा दर्जन लोग जीप की चपेट में आ गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। वहां इनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थाने की फोर्स भी वहां पर पहुंची और पुलिस के अधिकारी स्थानीय लोगों की मान-मनौव्वल करते हुए नजर आए। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक को मौके पर जांच के लिए भेजा गया

मामले को बढ़ता देख आस-पास के थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। इस हादसे में कुमकुम पत्नी संदीप नितेश पुत्र संदीप, नितिन, सम्मीदा पत्नी तौफीक, तौफीक, मुस्काम के घायल होने की जानकारी है। मामले को लेकर एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को भी भेजा गया है। जांच में चालक के दोषी मिलने और वाहन की फिटनेस नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। हादसे का शिकार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

नोएडा: सफाई कर्मचारियों को नाले से मिला महिला का कटा हाथ और पैर, पड़ताल में जुटी पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कातिल हसीना, नागिन सा डंक और ₹20 लाख...मेरठ पुलिस ने कैसे सुलझाई पति के हत्या की गुत्थी?
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल