500 किमी तक पीछा किए जाने के बाद पकड़ा गया 'सुपरचोर' बंटी, दिल्ली से लेकर केरल तक दिया है वारदातों को अंजाम

Published : Apr 15, 2023, 12:01 PM IST
Superchor

सार

पुलिस ने सुपरचोर बंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसे 500 किमी तक पीछा किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के द्वारा दिल्ली से लेकर केरल तक वारदातों को अंजाम दिया गया था।

कानपुर: दिल्ली से लेकर केरल तक 500 से भी अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले सुपरचोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे दक्षिण जिले की चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तकरीबन 500 किमी तक उसका पीछा कर देवेंद्र सिंह को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि सुपरचोर बंटी 10 साल की सजा पूरी करने के बाद मार्च 2023 में ही जेल से बाहर आया था।

सुपरचोर पर बन चुकी है फिल्म

बताया गया कि पेचकस देखते ही बंटी चोरी करने के लिए पागल हो जाता था। उसके द्वारा 14 साल की उम्र में सबसे पहली वारदात 1993 में अंजाम दी गई थी। वह बिग बॉस में भाग ले चुका है और उस पर 'ओय लकी ओए' फिल्म भी बन चुकी है। बंटी रात में दो बजे से सुबह छह बजे के बीच में वारदातों को अंजाम देता था।

चोरी की घटना के बाद मिली थी आगरा में लोकेशन

घटना को लेकर दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के द्वारा जानकारी दी गई कि एम-ब्लाक, जीके दो की निवासी महिला ने अपने 3 महंगे मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, महंगे जूते, बोलेनो कार और घड़ी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। 12-13 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार चोर की तलाश में जुटी थी। इसी के साथ अन्य जगहों से भी चोरी की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाईल की लोकेशन ट्रेस की तो वह आगरा में मिली। इसके बाद टीम ने चोर का पीछा कर उसे कानपुर देहात एरिया में घेर लिया। चोर देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी ने सीआर पार्क से यह सामान चोरी किया था।

पिता की पिटाई के बाद निकला बाहर और बन गया चोर

बंटी के नौंवी फेल होने के बाद घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया था। पिता की पिटाई और घर से निकाले जाने से वह कभी घर नहीं लौटा। आरोपी के द्वारा दिल्ली से लेकर केरल तक 500 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। आरोपी कई बार पहले पुलिस कस्टडी से सभी फरार हो चुका है। साल 2010 में बंटी को प्रसिद्धि उस दौरान मिली जब वह रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में गया। हालांकि वह यहां से दुर्व्यवहार के चलते बाहर हो गया था।

'नागिन' को मौत के घाट उतारकर जमीन में दफन किए गए 80 अंडे, वन विभाग के एक्शन के बाद 3 ग्रामीणों को भुगतना होगा अंजाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र