17 सितंबर से यूपी में शुरू होगा बड़ा हेल्थ अभियान, महिलाओं और परिवारों को मिलेगा खास फायदा

Published : Sep 15, 2025, 07:00 PM IST
swachh nari sashakt parivar abhiyaan uttar pradesh 2025

सार

Healthy Women Campaign UP: योगी सरकार 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान चला रही है। इस अभियान में महिला स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता, कैंसर-डायबिटीज जांच, आयुष्मान व मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए योगी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत होगी, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता कार्यक्रम और मातृत्व लाभ वितरण जैसे आयोजन होंगे। सरकार का मानना है कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे।

कैंसर से लेकर मधुमेह तक की होंगी जांच

अभियान के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इनमें रक्तचाप, मधुमेह, आंख, दांत और ईएनटी की जांच शामिल होगी। साथ ही मुख, स्तन और ग्रीवा कैंसर, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, एनीमिया स्तर की जांच, टीकाकरण और सिकल सेल टेस्टिंग भी की जाएगी। महिलाओं को मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पोषण ट्रैकिंग पंजीकरण जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Agra Metro पर आया नया अपडेट, अब और तेज हुआ काम, जानिए कब दौड़ेगी ट्रेन

पोषण और जीवनशैली पर होगा विशेष फोकस

इस अभियान का दूसरा बड़ा उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। इसमें लोगों को मोटापे से बचने के लिए चीनी और तेल के उपयोग को 10 प्रतिशत तक कम करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही मौसमी व स्थानीय भोजन के सेवन और बच्चों-किशोरियों के लिए आयरन सप्लीमेंट सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा टेक होम राशन का वितरण, मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता और पोषण से जुड़ी गतिविधियाँ भी अभियान का हिस्सा होंगी।

समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर

सरकार चाहती है कि यह अभियान सिर्फ सरकारी प्रयास तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आमजन की भी सक्रिय भागीदारी हो। इसके लिए रक्तदान शिविर, मित्र स्वयंसेवी पंजीकरण और आंगनबाड़ी पंजीकरण जैसी गतिविधियों को जोड़ा गया है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करे।

यह भी पढ़ें: 8 साल में यूपी की रफ्तार दोगुनी, सड़कों-हवाई अड्डों और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ODOP 2.0 लॉन्च: योगी सरकार देगी UP के स्थानीय उद्योगों और व्यंजनों को ग्लोबल पहचान
UP में निवेश की रफ्तार तेज: 56000 करोड़ की विदेशी डील्स पर फोकस, CM योगी ने किया रिव्यू